फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Wife killed husband with axe absconded from the spot, police engaged in search

UP Crime: पत्नी ने कुल्हाड़ी से पति को उतारा मौत के घाट, मौके से फरार, तलाश में जुटी पुलिस

Thu, 02 Mar 2023 10:59 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 02 Mar 2023 10:59 AM IST
सार

जय प्रकाश गोंड बुधवार की रात अपने पड़ोसी के घर जन्मदिन पार्टी में गया हुआ था। पत्नी सोनामति अपने मायके से रात में करीब आठ बजे घर आई। घर आई तो पति घर पर नहीं था उसने पता किया तो वह पड़ोस में गया हुआ था।

विज्ञापन
Wife killed husband with axe absconded from the spot, police engaged in search
पत्नी ने कुल्हाड़ी से पति को उतारा मौत के घाट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र में स्थानीय थाना क्षेत्र के पोखरा ग्राम पंचायत के परसाटोला गांव में बुधवार की रात पत्नी ने कुल्हाड़ी से वार कर पति को मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद पत्नी मौके से फरार हो गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया। घटना का कारण आपसी विवाद बताया जा रहा है। 

विज्ञापन

पोखरा परसाटोला निवासी जय प्रकाश (34) पुत्र धन सिंह गोंड बुधवार की रात अपने पड़ोसी के घर जन्मदिन पार्टी में गया हुआ था। पत्नी सोनामति अपने मायके से रात में करीब आठ बजे घर आई। घर आई तो पति घर पर नहीं था उसने पता किया तो वह पड़ोस में गया हुआ था। पति के न रहने पर वह अपने बच्चों के साथ किनारे सो गयी। पति रात में 11 बजे के करीब घर आया और कमरे में सो गया।

विज्ञापन

Wife killed husband with axe absconded from the spot, police engaged in search
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
उधर मां के साथ सो रहे बच्चे भी नींद में सो गए। पत्नी उठी और घर में रखे कुल्हाड़ी से पति के सिर पर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया। गंभीर चोट से जय प्रकाश की मौत हो गई। पति को मौत के घाट उतारने के बाद पत्नी सोनामती मौके से फरार हो गई। भोर में जब बच्चे सोकर उठे तो मां को नहीं देखा और जब कमरे में गये तो पिता की हालत देख आस पास के लोगों को बताया।
ग्रामीणों ने घटना की सूचना ग्राम प्रधान तथा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पीआरवी और प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने बच्चों से पूछताछ किया और ग्रामीणों से भी जानकारी लिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शिवरात्रि पर भी पति पत्नी में झगड़ा हुआ था। इसके बाद वह अपने मौसी के घर म्योरपुर थाना क्षेत्र के चागा गांव चली गई थी। बुधवार की शाम पहले मोबाइल से बात की फिर रात में घर आई और अपने पति को कुल्हाड़ी से मारकर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी पत्नी की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed