फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Wife kept saying for two days, husband is sleeping at home... dead body found under the cot

Sonebhadra News: दो दिन से पत्नी कहती रही, घर में सो रहे हैं पति... चारपाई के नीचे मिला शव

Sun, 09 Feb 2025 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Wife kept saying for two days, husband is sleeping at home... dead body found under the cot
कोन के किशुनपुरवा गांव में शनिवार को एक किसान का शव चारपाई के नीचे मिला। उसके गले पर गहरे जख्म मिले हैं। वह दो दिन से घर के बाहर नहीं निकला था। आसपास के लोग पत्नी से उसके बारे में पूछते तो वह यही कहती थी कि पति गहरी नींद में सो रहे हैं।
विज्ञापन

हत्या की आशंका में पुलिस शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है। किशुनपुरवा गांव निवासी गोरखनाथ जायसवाल (48) खेती कर परिवार का भरण पोषण करता था। उनकी पत्नी मानसिक रूप से कमजोर है। उन्हें तीन बेटे हैं। इसमें बड़ा बेटा दिल्ली में रहकर काम करता है, जबकि दो बेटे रिश्तेदारों के पास रहकर पढ़ाई करते हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम को अंतिम बार गोरखनाथ को घर के बाहर देखा गया था। इसके बाद से वह नजर नहीं आया। पास-पड़ोस के लोग उसके बारे में पत्नी से पूछते रहे तो वह कहती थी कि पति सो रहे हैं। शनिवार को भी घर से बाहर न निकलने पर आसपास के ग्रामीण घर पहुंचे तो गोरखनाथ का शव चारपाई के पास जमीन पर पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके गले पर धारदार हथियार के गहरे जख्म थे। गर्दन, नाक और मुंह से खून निकला था। बाएं हाथ पर ही चोट के निशान मिले। ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कोन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।

प्रभारी एसओ वंशनारायण राय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। फिलहाल स्थिति संदिग्ध दिख रही है। पत्नी कुछ बताने की स्थिति में नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed