फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   white collar and officers are indulging in illigal sand mining

सफेदपोश, अधिकारी करा रहे अवैध खनन

Fri, 05 Aug 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र Updated Fri, 05 Aug 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में पत्थर और बालू का अवैध खनन सफेदपोश और अधिकारी के रिश्तेदार भी करा रहे हैं। पांच दिन पूर्व डीएम सीबी सिंह की ओर से जारी आरसी में सेवानिवृत्त आईपीएस, आईएएस के रिश्तेदार, सपा के प्रदेश स्तर के नेता, नगर पंचायत अध्यक्ष, बसपा नेता, खनन सिंडिकेट, माफिया मुन्ना बजरंगी से जुड़े और बसपा के पूर्व विधायक के रिश्तेदार के नाम अवैध खनन करने वालों की सूची में शामिल हैं। सीबीआई के आने की सूचना और अवैध खननकर्ताओं के खिलाफ आरसी जारी होने से खलबली मच गई है।
विज्ञापन


 जिले में अवैध खनन में सफेदपोश और अधिकारियों के नाम की चर्चा शुरू से ही होती रही है। वीआईपी का लक्ष्य पूरा करने के चक्कर में खान विभाग पट्टेधारकों पर अब तक महज जुर्माना ही लगाती आई है। हाल ही में प्रदेश के कई जिलों में अवैध खनन की जांच सीबीआई से कराने की बात सामने आई तो 31 जुलाई को जिले के बालू और पत्थर के 70 अवैध खनन करने वालों के खिलाफ आरसी जारी की गई।
विज्ञापन

सूची में समाजवादी पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश कोषाध्यक्ष रमेश वैश्य की विंध्यवासिनी स्टोन प्रोडक्ट, शिवम स्टोन प्रोडक्ट और रबीशा स्टोन प्रोडक्ट की तीन पत्थर की खदानें, उनके भाई अजय वैश्य अजय स्टोन और भतीजे विजय वैश्य की विजय स्टोन को मिलाकर पांच पत्थर की खदानों को आरसी जारी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोपन नगर पंचायत के चेयरमैन इम्तियाज अहमद का लाडला स्टोन और उनके भाई उस्मान का सूबा स्टोन को पत्थर खदान में अवैध खनन होने पर आरसी जारी हुई है। उस्मान की पत्नी बबली चोपन की ब्लॉक प्रमुख हैं। बसपा नेता अवधेश सिंह उर्फ पप्पू पटेल और उनके भाई संजय सिंह की दो खदानों में अवैध खनन की पुष्टि हुई है। पूर्व डीआईजी अवध नारायण सिंह के पुत्र और सेवानिवृत्त जिलाधिकारी के साले अशोक सिंह के खिलाफ अवैध खनन करने पर आरसी जारी हुई है।


बसपा के पूर्व मंत्री की रिश्तेदार रेनू पासी भी अवैध खनन के दायरे में आई हैं। सुशील ग्रीट कॉरपोरेशन की आरती जायसवाल पत्नी राकेश जायसवाल पर अवैध खनन कराने की रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है। राकेश जायसवाल का पूर्व में भी अवैध खनन कराने में नाम आ चुका है, इन्हें भी आरसी मिली है। सिंदुरिया में संजीव मौर्या की पत्थर की खदान में अवैध खनन पर आरसी जारी हुई है। बताया जाता है कि इसमें एक माननीय पार्टनर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed