{"_id":"6afb5ac8c7e968e67f0088f3","slug":"while-some-managed-to-get-a-bus-after-half-an-hour-others-kept-struggling-to-find-a-seat-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-156399-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: किसी को आधे घंटे पर मिली बस तो कोई सीट के लिए जूझता रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: किसी को आधे घंटे पर मिली बस तो कोई सीट के लिए जूझता रहा
छठ पूजा खत्म होने के बाद लोग कार्यस्थल पर लौटने लगे हैं।चोपन में बस स्टैंड पर लगी भीड़।
- फोटो : udhampur news
Link Copied
सोनभद्र। दिवाली और छठ पूजा के लिए छुट्टी लेकर घर आए लोग अब वापस लौटने लगे हैं। सोमवार को पूजा समाप्त होने के बाद बसों में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई। दोपहर बाद हाल यह रहा कि वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग के बसों में बैठने की भी जगह नहीं थी। यात्रियों को खड़े होकर सफर करना पड़ा। कई बसों में भीड़ के चलते यात्री चढ़ भी नहीं पाए। मंगलवार से भीड़ और बढ़ने की संभावना है। जिले की बड़ी आबादी रोजगार के सिलसिले में बाहर रहती है। दूसरी तरफ यहां की औद्योगिक परियोजनाओं में भी दूसरे राज्यों, जिलों के लोग बड़ी संख्या में काम करते हैं। त्योहार मनाने के लिए घर गए और आए लोग अब वापसी की राह पर हैं। सोमवार को छठ पूजा खत्म होने के बाद इसका असर भी दिखा। दोपहर तक स्थिति सामान्य थी, लेकिन तीन बजे के बाद बसों में भीड़ बढ़नी शुरू हुई। सोनभद्र डिपो से वाराणसी, मिर्जापुर, प्रयागराज, शक्तिनगर जाने वाली बसों में यात्रियों को बैठने के लिए सीट भी नहीं मिल पाई। यही हाल इन रूटों पर लौटने वाली बसों में भी थी। रॉबर्ट्सगंज के रोडवेज डिपो के बाहर, नवीन मंडी स्थल सहित अन्य स्थानों पर लोग काफी देर तक खड़े होकर साधन का इंतजार करते दिखे। वहीं चोपन, रेणुकूट और अनपरा बस स्टैंड पर भी दोपहर बाद अचानक से बढ़ी। आवागमन के लिए ट्रेनों की संख्या सीमित होने के कारण भी लोग काफी हद तक बसों के सफर पर ही निर्भर हैं। मंगलवार को कार्य दिवस होने के कारण सभी को समय से ड्यूटी पर पहुंचने की जल्दी दिखी। रोडवेज डिपो में प्रयागराज जाने के लिए बस का इंतजार कर रहीं आकांक्षा ने बताया कि दो बजे से खड़े थे। पहले फ्लाईओवर के नीचे इंतजार किया गया। फिर डिपो में आए। काफी प्रयास के बाद इलेक्ट्रिक बस में जगह मिल पाई है। वाराणसी जाने वाले जितेंद्र कुमार का कहना था कि बसें तो चल रही हैं, लेकिन सीट के लिए मशक्कत करनी पड़ी। वहीं चोपन में बस स्टैंड पर मौजूद राहुल यादव ने बताया कि छठ पूजा के बाद लौट रहे हैं। आधे घंटे से खड़े हैं, लेकिन बस नहीं है। एक बस आई थी, मगर जगह नहीं थी। सोनभद्र डिपो के एआरएम एनबी पांडेय ने बताया कि त्योहार के चलते भीड़ बढ़ी है। सवारियों के आधार पर बसें निकाली जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।