{"_id":"58b9a6854f1c1b8759831ac0","slug":"which-offer-special-package-vote","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशेष पैकेज दिलाने वाले को ही वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशेष पैकेज दिलाने वाले को ही वोट
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
Updated Fri, 03 Mar 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण के तहत आठ मार्च को होने वाले मतदान की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। इसी के साथ नेताओं की आमद तेज हो गई है। पांच और छह मार्च को चुनाव प्रचार के आखिरी दिन तक अपने पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में वोट करने की अपील के लिए बड़े नेताओं की जनसभा होगी। उधर जनता भी चौपाल लगाकर परख रही है कि इस बार कैसा प्रतिनिधि चुना जाए। इसके तहत घोरावल तहसील परिसर में चौपाल लगाकर मंथन किया गया। निर्णय हुआ कि नक्सल क्षेत्र को विशेष पैकेज दिलाने वाले को जनप्रतिनिधि चुना जाएगा।