{"_id":"58adc7f84f1c1b3d32b23c3e","slug":"which-bring-safety-education-the-legislator","type":"story","status":"publish","title_hn":"जो दिलाए शिक्षा-सुरक्षा, वही विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जो दिलाए शिक्षा-सुरक्षा, वही विधायक
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
Updated Wed, 22 Feb 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला के मंथन कार्यक्रम में विधानसभा चुनाव 2017 पर विचार विमर्श करतीं महिला शिक्षक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
यूपी चुनाव की रणभेरी बज गई है। सोनभद्र में सातवें और अंतिम चरण के लिए मतदान होना है। ऐसे में सभी राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों के साथ ही निर्दल भी खुलकर मैदान में आ गए हैं। सभी अपनी-अपनी प्राथमिकताओं और उपलब्धियों का हवाला देकर जनता से वोट मांग रहे हैं। ऐसे में अपना जनप्रतिनिधि कैसा हो, कैसी सरकार हो जो सामाजिक तानाबाना को मजबूत रख सके, इसको लेकर बुधवार को संत कीनाराम महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय राबर्ट्सगंज में शिक्षा जगत से जुड़ी महिलाओं ने चुनावी चर्चा की। उन्होंने बालिका शिक्षा, महिला सुरक्षा, महिला उत्थान से लेकर भ्रूण हत्या समेत कई मुद्दों पर गंभीरता से चर्चा की। विधानसभा चुनाव में महिलाओं से जुड़े सवालों पर साथ अपनी राय बड़ी बेबाकी से रखी। जनप्रतिनिधियों के चयन के लिए शिक्षा और उम्र के फैक्टर पर अपना सुझाव साझा किया। वक्ताओं ने साफ तौर पर कहा कि महिलाएं पहले अपनी जिम्मेदारियों को समझें और फिर ऐसे जनप्रतिनिधि का चयन करें जो शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और स्वच्छता को अपनी प्राथमिकता में शामिल रखे।