{"_id":"6975243920e66ee656004b26","slug":"where-have-those-humans-gone-where-have-the-hindus-and-muslims-gone-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-140960-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: वो इंसा कहां गए, हिंदू और मुसलमां कहां गए...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: वो इंसा कहां गए, हिंदू और मुसलमां कहां गए...
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहीद स्थल प्रबंधन ट्रस्ट करारी, साहित्य दीप संस्थान व दयानंद साहित्य संस्था के संयोजन में शनिवार को सोनभद्र बार एसोसिएशन सभागार में समारोह का आयोजन किया गया। इसमें कवियित्री चंद्रलेखा सिंह की तृतीय पुस्तक साहित्य दर्शन का विमोचन किया गया। नव निर्वाचित बार के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव एडवोकेट का सारस्वत अभिनंदन भी हुआ।
मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार रामनाथ शिवेन्द्र, पूर्व बार अध्यक्ष चंद्र प्रकाश दिवेदी ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अध्यक्षता ओमप्रकाश त्रिपाठी ने की। गीतकार ईश्वर विरागी ने वाणी वंदना की। गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कवि सम्मेलन में अपनी कविता, थाम लेंगे वक्त को चलने न देंगे ऐ हिंद हम तुझको कभी झुकने न देंगे सुनाकर शुरुआत में ही आयोजन को भव्यता प्रदान किया। प्रयागराज फूलपुर से आए शारिक मखदूम की गजल इंसानियत थी जिसमें वो इंसा कहां गए, हिंदू और मुसलमां कहां गए... खूब सराही गई। इस दाैरान धर्म देव चंचल, चंदौली के शिवदास, चकिया के प्रकाश मिर्जापुरी, कौशल्या कुमारी चौहान, चंद्रलेखा सिंह, प्रभात सिंह चंदेल, दिलीप सिंह दीपक, दयानंद दयालू, धर्मेश चौहान, विवेक चतुर्वेदी, सुनिल चौचक, मदन चौबे, सुनील तिवारी ने अपनी रचनाए प्रस्तुत कीं। इस दाैरान सोन संगीत फाउंडेशन के सुशील मिश्रा, प्रदुम्न त्रिपाठी, कांग्रेस नेता राजेश द्विवेदी, राजेश पाठक, आशीष पाठक, जयशंकर त्रिपाठी, आत्म प्रकाश त्रिपाठी, मौजूद रहे।