फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   When water was not available, people again reached the Jal Nigam office

Sonebhadra News: नहीं मिला पानी तो लोग फिर पहुंचे जलनिगम कार्यालय

Thu, 12 Jun 2025 11:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
When water was not available, people again reached the Jal Nigam office
सोनभद्र। एक्सईएन के आश्वासन के बाद भी कुसाही-बढ़ौली पेयजल परियोजना से जलापूर्ति शुरू न होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को जल निगम कार्यालय पर हंगामा किया। अफसरों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पानी की मांग की। बातचीत के लिए पहुंचे एक्सईएन से उनकी नोक-झोंक भी हुई। खराबी दूर कराकर शाम तक आपूर्ति बहाल करने के आश्वासन पर लोग शांत हुए।
विज्ञापन

कुसाही-बढ़ौली पेयजल परियोजना से पिछले एक सप्ताह से जलापूर्ति बाधित है। जगह-जगह शिकायत के बाद भी बात न बनने पर बुधवार को ग्रामीण जल निगम कार्यालय पहुंचे थे। कांग्रेस के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए नाराजगी जताई। बाद में एक्सईएन के आश्वासन पर लौट गए। इसके बावजूद पानी आपूर्ति शुरू नहीं हुई तो बृहस्पतिवार को फिर लोग जलनिगम कार्यालय पहुंच गए। कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता शत्रुंजय मिश्रा की अगुवाई में प्रदर्शन करते हुए जलनिगम कार्यालय का घेराव किया। शत्रुंजय मिश्रा ने कहा कि भाजपा के लोग केंद्र सरकार के 11 साल पूरा होने का जश्न मना रहे हैं, लेकिन जनता की समस्याओं से उन्हें कोई लेना-देना नहीं है। मुख्यालय के आसपास के लोग पानी के लिए परेशान हैं, बावजूद इसके शासन-प्रशासन और जनप्रतिनिधि आंखें मूंदे हुए हैं। भाजपा सरकार में जनता बेहाल है। हर घर नल योजना सिर्फ काग़ज़ों तक सीमित है। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष ऊषा चौबे ने कहा कि महिलाओं को पानी के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। सरकार में आम जनता पानी के लिए कराह रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि पानी मुहैया नहीं कराया गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। मौके पर पहुंचे जलनिगम के एक्सईएन अरुण कुमार ने पुरानी पाइप लाइन व पंप में तकनीकी खराबी और बिजली समस्या के कारण जलापूर्ति बाधित होने की बात कही। आश्वस्त किया कि खराबी दूर करा ली गई है। शीघ्र ही आपूर्ति शुरू की जाएगी। इसके बाद लोग लौट गए। इस दौरान शांति देवी, प्रेमलता मिश्रा, जय प्रकाश चौबे, मीना देवी, महादेव, सीता देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed