फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   When the child was scolded, the parents beat up the headmaster

बच्चे को डांटा तो परिजनों ने प्रधानाचार्य की कर दी पिटाई

Mon, 08 Aug 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
When the child was scolded, the parents beat up the headmaster
ग्राम जोगेंद्रा के उच्च प्राथमिक विद्यालय धुर्वाह में शनिवार को प्रधानाचार्य ने किसी बात को लेकर एक बच्चे को डांट दिया। ये बात बच्चे के परिजनों को इतनी नागवार गुजरी कि उन्होंने प्रधानाचार्य की पिटाई कर दी। इस मामले मेें पुलिस ने पीड़ित प्रधानाध्यापक की तहरीर पर पिटाई करने वालों के खिलाफ बलवा समेत अन्य धाराओं में केेस दर्ज कर लिया। रविवार को पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी श्रीकांत राय ने बताया कि शनिवार की दोपहर बाद उच्च प्राथमिक विद्यालय धुर्वाह में तैनात प्रधानाध्यापक सुनील कुमार शर्मा ने किसी बात को लेकर एक बच्चे को डांट दिया। इसकी जानकारी बच्चे के परिवार के लोगों को हुई तो उन्होंने प्रधानाध्यापक के साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंच कर बीच बचाव कर विवाद को शांत कराया। पीड़ित प्रधानाध्यापक ने थाने पहुंच कर घटना की तहरीर दी। पीड़ित के प्रार्थना पत्र पर आरोपियों के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में केेस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। रविवार को फोर्स के साथ दारोगा संजय सिंह ने जोगेंद्र पहुंच कर मारपीट में शामिल शिव कुमार पुत्र बाबूलाल, राजकुमार पुत्र बाबूलाल, जयराम बैसवार पुत्र भोलाराम बैसवार, शिव प्रसाद पुत्र भोलाराम बैसवार, विश्राम पुत्र शीतल बैसवार और परशुराम पुत्र शीतल बसवार को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए सभी आरोपियों का शांतिभंग में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed