फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   When the administration did not support, people extended their hands

Sonebhadra News: प्रशासन ने नहीं दिया साथ तो लोगों ने बढ़ाए हाथ

Sun, 20 Oct 2024 10:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
When the administration did not support, people extended their hands
विंढमगंज। बनारस के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल महुली गांव के संजय शर्मा को प्रशासनिक मदद रविवार को भी नहीं मिल सकी। लेकिन लोग मदद के लिए आगे आ रहे हैं। संजय शर्मा को रविवार को होश आ गया है। जल्द डॉक्टर उनके पैर का ऑपरेशन करेंगे।
विज्ञापन


अमर उजाला में रविवार के शीर्षक से संजय शर्मा के बच्चों की दर्द भरी कहानी प्रमुखता से प्रकाशित की थी। खबर का रविवार को असर देखा गया। लोग संजय शर्मा के बच्चों की मदद के लिए आगे आए। सोशल मीडिया पर भी पेपर की कटिंग लगाकर कई लोगों ने मदद के लिए अपील की। इसका असर यह हुआ कि रविवार को करीब 50 हजार की आर्थिक मदद परिवार को मिली। मगर अभी तक प्रशासन का कोई भी अधिकारी या कर्मचारी संजय शर्मा के परिवार की सुधि लेने महुली गांव नहीं पहुंचा। रविवार की सुबह भाजपा मंडल चोपन के मंडल उपाध्यक्ष धर्मेंद्र जायसवाल ने महुली गांव में आकर संजय शर्मा के बच्चों से मिलकर आर्थिक मदद की। इसके अलावा विंढमगंज के सन क्लब सोसायटी के सुनील कुमार गुप्ता, पंकज गुप्ता, गोलू जायसवाल, शिवम गुप्ता, आनंद चंद्रवंशी, पीडब्ल्यूडी के राजेश शर्मा, सुशील गुप्ता, कमलेश कनौजिया आदि ने आर्थिक मदद की। ट्राॅमा सेंटर में पिछले तीन दिन से बेहोश संजय शर्मा को रविवार को होश आ गया। डॉक्टर का कहना है पेट के पास जमे खून को पाइप डालकर निकाला जा रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय लेखपाल को रिपोर्ट तैयार करने के लिए निर्देशित किया गया है। जल्द ही परिवार को मदद दी जाएगी। - ज्ञानेंद्र यादव, तहसीलदार दुद्धी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed