फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   When pressured for marriage then pushed from the hill

Sonebhadra News: शादी का दबाव बनाया तो पहाड़ी से धकेला, सिर कूंचकर युवती को मार डाला

Wed, 28 Feb 2024 10:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Feb 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
When pressured for marriage then pushed from the hill
चोपन थाना क्षेत्र के महुआंव कलां गांव में पहाड़ी पर युवती की लाश मिलने की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। शादी के लिए दबाव बनाने पर युवती के प्रेमी ने उसकी हत्या की थी। पहले उसे पहाड़ी से नीचे धकेला फिर पत्थर से सिर कूंच दिया। बुधवार को पुलिस ने आरोपी काे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

गत शनिवार को महुआंव कलां गांव के महुअर पहाड़ी पर युवती (20) का शव मिला था। उसका पूरी तरह चेहरा खराब हो चुका था। पुलिस ने दावा किया था कि कीड़ों के काटने से शव की यह हालत हुई है। रविवार को पास के ही एक गांव निवासी व्यक्ति ने युवती की पहचान अपनी बेटी की रूप में करते हुए बताया कि वह 22 फरवरी से लापता थी।
विज्ञापन

परिवार उसकी तलाश कर रहा था, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो हत्या की बात सामने आई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मंगलवार को केस दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू की। इस बीच बुधवार को पुलिस ने महुआंव कलां गांव निवासी शिवम धर दुबे उर्फ विनित को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिटी राहुल पांडेय ने बताया कि पूछताछ में युवक ने हत्या की बात स्वीकार की। युवक ने बताया कि युवती से उसका प्रेम संबंध था। दोनों के बीच आपस में फोन पर बातचीत भी होती थी। युवती उस पर शादी का दबाव बना रही थी। परेशान होकर उसने युवती को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।
इसी के तहत 22 जनवरी की दोपहर में युवती को फोन से बात कर महुवर झोर पहाड़ी पर बुलाया और फिर शाम को उसे पहाड़ी से ढकेल दिया। इसके बाद उसके सिर पर पत्थर से वार कर हत्या कर दी।

सीओ ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त पत्थर का टुकड़ा भी बरामद किया गया है। हत्या सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर उसका चालान कर दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में चोपन एसओ विश्वनाथ प्रताप सिंह, एसएसआई ओएन सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed