फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Wheat procurement will start from March 1, 78 purchasing centers will be built.

Sonebhadra News: एक मार्च से शुरू होगी गेहूं की खरीद, 78 क्रय केंद्र बने

Mon, 10 Feb 2025 10:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
Wheat procurement will start from March 1, 78 purchasing centers will be built.
जिला प्रशासन की तरफ रबी सीजन 2024-25 में गेहूं खरीद की तैयारी शुरू कर दी गई है। इस साल एक मार्च से ही गेहूं की खरीद शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

इसके लिए पांच एजेंसियां नामित की गई हैं। इस साल 78 क्रय केंद्रों पर खरीद की जाएगी। इस बार अधिक से अधिक मात्रा में गेहूं खरीद किए जाने के लिए एजेंसियों की तरफ से क्रय केंद्रों की संख्या बढ़ाई गई है।
जनपद में गेहूं की फसल के साथ ही दलहन एवं तिलहन की फसलें अच्छी होती है। साल 15 मार्च से गेहूं खरीद शुरू हुआ था। मगर इस साल 15 दिन पहले यानी एक मार्च से ही सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

गेहूं खरीद के लिए जिले के सभी 10 ब्लॉकों में 78 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। जबकि धान खरीद के लिए 71 क्रय केंद्र खोले गए थे। गेहूं खरीद के लिए खाद्य विभाग की तरफ से 32, पीसीएफ के 35, एनसीसीएफ के छह, भारतीय खाद्य निगम के तीन और मंडी समिति के दो क्रय केंद्र खोले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस साल भारतीय खाद्य निगम की तरफ से केंद्रों की संख्या में वृद्धि की गई है। पहले एक केंद्र पर ही गेहूं की खरीद की जाती थी। गेहूं खरीद के लिए शासन की तरफ से अभी लक्ष्य निर्धारित नहीं किया गया है।

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू
गेहूं खरीद के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। किसान गेहूं बेचने के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। एक मार्च से क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद के शुरू हो जाएगा। सरकारी क्रय केंद्रों पर 24.25 रुपये प्रति क्विंटल के दर से गेहूं खरीद किया जाना है।



जनपद में इस साल 15 दिन पहले एक मार्च से गेहूं की खरीद शुरू होगी। इसके लिए 78 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। किसान ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
- अमित कुमार चौधरी, डिप्टी आरएमओ-सोनभद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed