{"_id":"608eadd48ebc3e8dad0e438c","slug":"weekly-recovery-rate-increased-by-7-14-percent-reduced-active-cases-sonbhadra-news-vns5876661128","type":"story","status":"publish","title_hn":"सप्ताह भर में रिकवरी दर 7.14 फीसदी बढ़ा, घटे सक्रिय केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सप्ताह भर में रिकवरी दर 7.14 फीसदी बढ़ा, घटे सक्रिय केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। जिले में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या भले ही बढ़ी हो लेकिन जिस अनुपात में लोग संक्रमित हो रहे हैं उसी अनुपात में ठीक भी हो रहे हैं। बीते एक पखवारे में ठीक होने वालों की दर में 7.14 फीसदी का सुधार हुआ है। वहीं कुल संक्रमितों में से मरने वालों का औसत मामूली कम हुआ है। रविवार को बीते 24 घंटे के भीतर आठ लोगों की मौत हो गई और 279 लोग संक्रमित पाए गए।
रविवार की शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी कोरोना बुलेटिन के अनुसार अब जिले में कुल 13139 मरीज हो चुके हैं। 425 लोग रविवार को स्वस्थ हुए। इस तरह से अब स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा 9582 हो गया है। यानी 72.93 फीसदी लोग ठीक हुए हैं। 25.80 फीसदी लोग अभी सक्रिय केस के रूप में हैं। वहीं आठ लोगों की मौत के साथ मरने वालों का आंकड़ा 167 हो गया। बीते एक सप्ताह पहले की बात करें तो कुल केस में से 65.79 फीसदी ही ठीक हुए थे। यानी 33.07 फीसदी लोग सक्रिय केस के रूप में थे। साथ ही मरने वालों का प्रतिशत 1.14 फीसदी था। उस समय 116 लोगों की मौत हुई थी। जबकि कुल केस की संख्या 10145 थी। प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीके अग्रवाल ने बताया कि जो लोग भी संक्रमित मिल रहे हैं उनकी देखभाल की जा रही है। सभी को जरूरी सलाह दी जा रही है। दो गज की दूरी का पालन करें, मास्क लगाएं। घर पर रहें।