फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Weather Sonbhadra minimum temperature reached six degrees Celsius

Weather: सोनभद्र का न्यूनतम तापमान पहुंचा 6 डिग्री सेल्सियस, सिहरन बढ़ी

Thu, 26 Nov 2020 10:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 10:32 PM IST
विज्ञापन
Weather Sonbhadra minimum temperature reached six degrees Celsius
सोनभद्र। जिले मे शुक्रवार तक दिन में बदली रहेगी। 29 नवंबर तक मौसम साफ रहेगा, बारिश होने की संभावना नहीं है। हालांकि सर्द हवा चलने से सुबह-शाम की ठंड बढ़ सकती है। बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार की तुलना में ब़ृहस्पतिवार को 0.5 डिग्री सेल्सियस अधिक रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह के मुताबिक जिले में पिछले सप्ताह बारिश होने की वजह से न्यूनतम तापमान लुढ़क कर 5.6 पहुंच गया था। बुधवार को भी 5.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। लेकिन बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इस तरह बुधवार की तुलना में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान में 0.5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा, इससे ठंड से थोड़ी राहत मिली। नवंबर महीने में पिछले साल न्यूनतम तापमान 13 से 14 डिग्री सेल्सियस के रहा।
विज्ञापन

वहीं कृषि विज्ञान केंद्र के नोडल अधिकारी डा.रत्नाकर पांडेय और कृषि मौसम विशेषज्ञ विनीत यादव ने बताया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग से प्राप्त आंकड़ों के विश्लेषण के अनुसार 29 नवंबर तक बारिश नहीं होने की संभावना है। 26 व 27 नवंबर को मुख्य रूप से बदली रहने और बाकी दिन मौसम साफ रहने के साथ बारिश होने की संभावना नहीं है। हवा की दिशा पश्चिमी, पूर्वी रहने के साथ गति चार से छह किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है। इस बीच न्यूनतम तापमान 06 से 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। बताया कि न्यूनतम आद्रता के 50 से 70 और अधिकतम आद्रता के 65 से 81प्रतिशत रहने की संभावना है। किसान धान की बची हुई फसलों की कटाई-मड़ाई का काम समय से कर लें। गेहूं की बुवाई के लिए खेत को अच्छी तरह से तैयार कर लें, यदि खेत तैयार है तो गेहूं की बुवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज में नौ स्थान पर जल रहा अलाव
सोनभद्र। नगर पालिका परिषद सोनभद्र प्रशासन की तरफ से सुबह-शाम बढ़ी ठंड को देखते हुए कुल नौ स्थानों पर अलाव जलवाया जा रहा है। अधिशासी अधिकारी प्रदीप गिरि ने बताया कि रेलवे स्टेशन सोनभद्र, रोडवेज बस स्टेशन, चंडी होटल तिराहा, रामलीला मैदान गेट के पास, धर्मशाला चौराहा, शीतला मंदिर चौराहा, गल्ला गोदाम, बढ़ौली चौराहा और सेल्टर हाउस में अलाव जलवाया जा रहा है। बताया कि ठंड बढ़ने पर अन्य स्थानों पर भी अलाव जलाने की व्यवस्था कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed