फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   We want to study sir but we are not being allowed to go to school...

हम पढ़ना चाहते हैं सर, पर नहीं जाने दिया जा रहा स्कूल...

Mon, 21 Mar 2022 09:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 09:36 PM IST
विज्ञापन
We want to study sir but we are not being allowed to go to school...
सोनभद्र। सर, हम लोग पढ़ना चाहते हैं। आगे बढ़ना चाहते हैं, लेकिन हमें स्कूल नहीं जाने दिया जा रहा। दूसरे बच्चों को जब स्कूल जाते देखते हैं तो मन मसोस कर रह जाता है। हम पढ़ेंगे नहीं तो हमारा भविष्य का अंधेरा कैसे छंटेगा। कुछ ऐसे ही अल्फाज थे बालगृह बालिका में रह रही बालिकाओं के। सीडीओ ने इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए अधीक्षिका को चेतावनी देते हुए बालिकाओं का नामांकन स्कूलों में कराने का निर्देश दिया। उन्होंने प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी से स्पष्टीकरण तलब करते हुए अगले आदेश तक वेतन भुगतान पर रोक लगाने की संस्तुति की।
विज्ञापन

महिला कल्याण विभाग से वित्तपोषित पूर्ववासी ग्रामीण उत्थान विकास सेवा समिति के माध्यम से इंद्रपुरी कॉलोनी में संचालित बालगृह बालिका का सीडीओ डॉ. अमित पाल शर्मा ने औचक निरीक्षण किया। केंद्र में चार नवजात समेत 31 बालिकाओं का पंजीकरण है। शेष 27 में से महज सात के ही स्कूल जाने की जानकारी हुई। सीडीओ ने जब बालिकाओं से पूछा तो पता चला कि जनवरी से पहले आई बालिकाएं स्कूल जाना चाहती हैं, लेकिन अधीक्षिका उन्हें स्कूल भेजने के लिए प्रोत्साहित नहीं कर रहीं। इस कारण बालिकाएं शिक्षा से वंचित हो रही हैं।
विज्ञापन

सीडीओ ने अधीक्षिका नीलम सिंह को चेतावनी देते हुए तत्काल बीएसए और डीआईओएस से संपर्क कर बालिकाओं का संबंधित कक्षाओं में नामांकन कराने को कहा। प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी का वेतन अगले आदेश तक रोकते हुए उनसे तीन दिन में स्पष्टीकरण देने को कहा है। कहा कि तीन दिन बाद वह फिर से निरीक्षण करेंगे, अगर आदेश का अनुपालन नहीं हुआ तो संस्था प्रमुख और प्रोबेशन अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed