फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Water will not be filled in Kanhar dam even this year

...तो इस साल भी कनहर बांध में नहीं भरेगा पानी

Tue, 25 May 2021 11:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Water will not be filled in Kanhar dam even this year
चार दशक से अधिक समय की पुरानी कनहर सिंचाई परियोजना निर्माण से क्षेत्र के किसानों को काफी उम्मीद है। इस वर्ष उम्मीद थी कि बांध में पानी भरेगा और आसपास के इलाकों का जलस्तर सुधरेगा लेकिन दो वर्ष से लगातार कोरोना महामारी के कारण महामारी के चलते कनहर सिंचाई परियोजना का निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहा है।
विज्ञापन

कनहर सिंचाई परियोजना का निर्माण पिछले साल से अब तक बांध में छिटपुट काम चलता रहा लेकिन कोई बड़ा युद्ध स्तर पर काम नहीं हो सका। उसका मुख्य कारण वैश्विक महामारी बताई जाती है। परियोजना के निर्माण कार्य सुस्त पड़ने से क्षेत्र के किसानों को झटका लगा है। किसानों का मानना था कि 2021 तक परियोजना का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा लेकिन कोरोना महामारी के चलते निर्माण कार्य में काफी विलंब हुआ। इससे परियोजना का निर्माण कार्य करीब एक से दो वर्ष आगे बढ़ गया। यानी अब इस मानसून में बांध में पानी नहीं भरेगा। इस परियोजना का शिलान्यास 46 साल पहले छह अक्तूबर 1976 को तत्कालीन मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश नारायण दत्त तिवारी ने किया था। यहां काफी काम हो चुका है लेकिन एक तरफ खुला होने के कारण पानी नहीं रुकेगा।
विज्ञापन

जिले के 108 गांवों को होना है लाभान्वित
कनहर सिंचाई परियोजना का निर्माण कार्य पूर्ण हो जाने से दुद्धी ब्लॉक और चोपन के 108 गांव के असिंचित खेतों की भूमि की सिंचाई होगी। खेत सिंचित होकर हरा भरा हो जाएंगे और खेतों से फसलों की हरियाली देखने को मिलेगी। क्षेत्र में भूगर्भ जल स्तर में तेजी से वृद्धि होगी लेकिन यह सब कुछ अभी तक नहीं हो सका। यह सब होने में करीब एक से दो वर्ष के भीतर होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अक्तूबर-नवंबर में रॉक फीलिंग का होगा काम
कनहर सिंचाई परियोजना के अधीक्षण अभियंता दीपक कुमार ने बताया कि कनहर सिंचाई परियोजना के गेट डिजाइन आज आ चुके हैं। फाइनल हो गए हैं अगले वर्ष अक्टूबर-नवंबर में रॉक फीलिंग बांध बांधने का कार्य तथा बांध के गेट लगाए जाने का कार्य शुरू किए जाने की पूरी संभावना व्यक्ति किया। उन्होंने बताया कि परियोजना के निर्माण कार्य के लिए 2239 करोड़ बजट का प्रावधान शासन के द्वारा किया गया था। इस परियोजना निर्माण पर अब तक 2000 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं। परियोजना के निर्माण में धन की कोई कमी नहीं है। सिंचाई परियोजना से छत्तीसगढ़ के अलावा झारखंड राज्य के जिलों को भी सिंचाई के लिए पानी की व्यवस्था होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed