फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Water shortage deepens in extended area, water supply through tanker

Sonebhadra News: विस्तारित क्षेत्र में गहराने लगी पानी की किल्लत, टैंकर से जलापूर्ति

Thu, 22 Feb 2024 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Feb 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
Water shortage deepens in extended area, water supply through tanker
सोनभद्र। नगर पालिका परिषद के विस्तारित क्षेत्र में पीने के पानी की किल्लत शुरू हो गई है। विस्तारित क्षेत्र के कई इलाकों में भू-जलस्तर तेजी से नीचे खिसकने की समस्या आ रही है। विस्तारित क्षेत्रों में पेयजल की समस्या को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन की तरफ से टैंकर से पानी की आपूर्ति कराई जा रही है। इसके लिए दो टैंकर लगाए गए हैं। नगर पालिका परिषद सोनभद्र में 17 गांव शामिल होने के बाद नगर का दायरा बढ़ गया है। मौजूदा समय में धंधरौल बांध, भेलाही बंधी और नलकूपों के जरिए नगर में पानी की सप्लाई हो रही है। नगर पालिका प्रशासन के अनुसार नगर में प्रतिदिन सुबह-शाम करीब ढाई एमएलडी (25 लाख लीटर) पानी की आपूर्ति हो रही है। गर्मी में पानी की खपत होने से उसके अनुपात में पानी की मांग भी बढ़ जाती है।
विज्ञापन

नगर के विस्तारित क्षेत्र छपका, लोढ़ी, बिचपई और उरमौरा पठारी क्षेत्र होने के नाते इन इलाकों में गर्मी से पहले से पीने के पानी की समस्या होने लगती है। विस्तारित क्षेत्र के छपका सहित कई इलाकों में पानी का लेबल नीचे खिसकने से पेयजल की किल्लत होने लगी है। इसको देखते हुए नगर पालिका प्रशासन टैंकर से पानी आपूर्ति शुरू करा रहा है। दो दिन पहले कलेक्ट्रेट के समीप बस्ती में टैंकर से पानी आपूर्ति करते हुए देखा गया।
विज्ञापन

इस संबंध में नगर पालिका के जलकल प्रभारी विमलेश का कहना है कि नगर क्षेत्र में अभी कहीं भी पानी की किल्लत नहीं है। कुछ इलाकों में पानी की मांग होने पर टैंकर से पानी आपूर्ति कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed