{"_id":"57223e664f1c1be776a92380","slug":"water-crisis-in-sonbhadra","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी न मिलने पर लोगों का फूटा गुस्सा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी न मिलने पर लोगों का फूटा गुस्सा
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोनभद्र
Updated Thu, 28 Apr 2016 10:16 PM IST
विज्ञापन
पानी की बर्बादी पर धारा 144
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर में पेयजल संकट गहरा गया है। पानी की आपूर्ति न होने से नाराज ब्रह्मनगर मोहल्ले के लोगों ने गुरुवार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। जिला प्रशासन के साथ ही नगर पालिका को आड़े हाथों लिया। चेताया कि अविलंब पेयजल की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो जिलाधिकारी और नगर पालिका दफ्तर का घेराव करने को बाध्य होंगे।
मोहल्ले के लोग सुबह 11 बजे बाल्टी-डिब्बा लेकर पेयजल आपूर्ति की मांग उठाई। कहा कि जिला प्रशासन और नगर पालिका के अधिकारी और कर्मचारियों की लापरवाही के चलते वार्ड नंबर 17 ब्रम्हनगर मोहल्ले में पानी की समस्या विकराल रूप धारण कर चुकी है। बार-बार शिकायत करने के बावजूद संबंधित समस्या निराकरण में रुचि नहीं ले रहे हैं। चिलचिलाती धूप में लोगों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। कभी-कभार टैंकर से आपूर्ति हो रही है। कहा कि पानी छोड़ चुके हैंडपंपों में पाइप और सबमर्सिबल डालकर पेयजलापूर्ति से योजना भी हवा हवाई साबित हो रही है। कहा कि नगर में एक भी हैंडपंप मेें सबमर्सिबल नहीं लगा है। इस नाते पेयजल संकट बना हुआ है। चेतावनी देेते हुए कहा कि शीघ्र टैंकरों से पेयजलापूर्ति शुरू नहीं की गई तो नगर पालिका का घेराव करने को बाध्य हाेंगे। इसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन और नगर पालिका की होगी। इस मौके पर कृष्ण कुमार, कमला सोनी, विजय सोनी, बेचू, आशा देवी, पारसनाथ, मुन्ना सिंह, इशरत खां आदि मौजूद रहे।