फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Watch tower of the police station being demolished in the airport area

हवाई अड्डे की जद में आने वाले थाने के वॉच टावर के तोड़ने का काम शुरू

Tue, 15 Sep 2020 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Watch tower of the police station being demolished in the airport area
म्योरपुर। निर्माणाधीन हवाई अड्डे के जद में आए म्योरपुर थाने का वाच टावर तोड़ने का काम मंगलवार से शुरू हो गया है। इसके अलावा लेखपालों की टीम और ब्लॉक कर्मियों के द्वारा विस्थापित हो रहे लोगों को अन्यत्र बसाने के की रूपरेखा भी खींची जाने लगी। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन

म्योरपुर हवाई अड्डे की जद में आ रहे म्योरपुर थाने के वॉच टावर को तोड़ने का काम मंगलवार से शुरू हो गया। वॉच टावर की ऊंचाई अधिक होने की वजह से एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने पूर्व में ही इसे छोटा करने के लिए मार्किंग कर दी थी। वॉच टावर के अलावा जिन भी भवनों को चिन्हित किया गया था उन्हें तोड़े जाने का काम तेजी से चल रहा है। वॉच टावर को तोड़े जाने को लेकर प्रभारी निरीक्षक अजय सिंह ने बताया कि एयरपोर्ट अथॉरिटी आफ इंडिया की मार्किंग के हिसाब से टावर को छोटा करने का काम किया जा रहा है। इसके अलावा राजस्व विभाग के राघवेंद्र नारायण व सुरेंद्र नारायण पाठक समेत ब्लाक के ग्राम विकास अधिकारी सुरेंद्र कुमार की अगुवाई में एक टीम ने गवर्नमेंट ग्रांड के पट्टे पर बसे लोगों का डाटा एकत्र किया। इस दौरान उन्हें अन्यत्र बसाने के लिए रूपरेखा तैयार की गई।टीम ने बताया कि विस्थापितों को म्योरपुर एवं कुंडाडीह गांव में बसाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन्हें मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत लाभान्वित किया जाएगा। जिन भी लोगों को विस्थापित किया जा रहा है उन्हें पर्याप्त जमीन उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे वह रह सके। टीम के निरीक्षण के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed