फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   waste found on ration shop, owner scolded by officials

सस्ते गल्ले की दुकान पर मिली गंदगी, लगाई फटकार

Fri, 05 Jun 2020 09:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
waste found on ration shop, owner scolded by officials
सोनभद्र। जिले के नोडल अधिकारी (कोविड-19) देवीशरण उपाध्याय व जिला पूर्ति अधिकारी डॉ. आरके तिवारी ने शुक्रवार को उचित दर की दुकानों पर छापा मारकर स्टाक का सत्यापन किया। इस दौरान कोटेदारों से वितरण के बारे में जानकारी ली गई।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी पहले ग्राम पंचायत दुरावल खुर्द में प्रदीप कुमार की दुकान पर पहुंचे। यहां दुकान खुली थी और वितरण किया जा रहा था। भौतिक सत्यापन में विक्रेता का स्टाक लगभग ठीक पाया गया। मौके पर मौजूद कार्डधारकों ने यूनिट के अनुसार गल्ला एवं कार्ड के अनुसार चना मिलना बताया। नोडल अधिकारी ने ग्रामीणों को साबुन से हाथ धोकर ई-पॉश मशीन पर अंगूठा लगाने तथा गमछे से मुंह बांधने के लिए निर्देशित किया। इसके बाद नोडल अफसर व डीएसओ घोरावल रोड पर ग्राम पंचायत अमऊर पंहुचे। वहां पर कोटेदार प्रदीप गल्ले का वितरण करते मिले। दुकान पर उपस्थित कार्डधारकों ने नियमानुसार खाद्यान्न, चना और मिट्टी तेल प्राप्त करना स्वीकार किया। उचित दर विक्रेता की दुकान मे साफ-सफाई मानक के अनुरूप न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए फटकार लगाया। अभिलेखों के रखरखाव से भी नोडल अधिकारी ने नाराजगी जताई। डीएसओ को कोटेदार तथा इंस्पेक्टर से स्पष्टीकरण प्राप्त कर आवश्यक कार्यवाही करने का निर्देश दिया। अफसरों ने जयराम सिंह उचित दर विक्रेता ओड़हथा की दुकान के स्टाक का सत्यापन किया। यहां भी स्टाक ठीक मिला। ई-पॉश मशीन का परीक्षण करने पर पाया गया कि माह मई में 72 कार्डधारक अभी गल्ला नहीं ले गये है। नोडल अफसर ने निर्देश दिया कि कार्डधारकों को बुलाकर तत्काल गल्ला दे दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed