फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   warrant against 20 people

अनपरा डी बवाल मामले में 20 के खिलाफ वारंट

Sat, 04 Feb 2017 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र Updated Sat, 04 Feb 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
अनपरा डी प्रकरण में सपा नेता सहित बीस से अधिक लोगों को कोर्ट से वारंट जारी किया गया है। इसमें से कुछ ने जमानत करा ली है।  जबकि शेष की पुलिस ने तलाश तेज कर दी है।
विज्ञापन

 बताते चलें कि 2012 में अनपरा डी में एलएंडटी की साइट पर एक मजदूर की मौत हो गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस पर भीड़ ने  हमला कर दिया था। इसमें दो दारोगा घायल हो गए थे। एक दारोगा का सिर फोड़कर रिवाल्वर और वायरलेस सेट लूट लिया गया था।
विज्ञापन


प्रकरण में एलएंडटी कंपनी और हमले की जद में आए दारोगा धर्मदेव यादव ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें 41 नामजद और तीन से चार सौ अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। छह के नाम विवेचना के दौरान सामने आए। प्रकरण में बलवा, मारपीट, सरकारी संपत्ति की लूट, नुकसानी और हत्या के प्रयास के आरोप में तीन अलग-अलग तिथियों में आरोपपत्र अदालत में दाखिल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक इसमें से कई लोग अदालत में उपस्थित नहीं हुए। इसको गंभीरता से लेते हुए कोर्ट अनपरा सहित विभिन्न थानों को वारंट भेजकर तामीला कराने को कहा गया। रेणुसागर पुलिस चौकी को सपा नेता गैवी यादव, श्रवण, सलीम खान, सुरेश, नागेंद्र सहित सात के खिलाफ वारंट उपलब्ध कराया गया था। इसी तरह अनपरा पुलिस को चार के खिलाफ वारंट मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed