फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Ward will be made separately for treatment of Ayushman beneficiaries

आयुष्मान लाभार्थियों के उपचार को अलग से बनेगा वार्ड

Thu, 30 Jan 2020 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Ward will be made separately for treatment of Ayushman beneficiaries
सोनभद्र। आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराए जाने को लेकर स्वास्थ्य महकमा काफी संजीदा है। जिला संयुक्त चिकित्सालय लोढी रावर्टसगंज में इन लाभार्थियों के लिए ओपीडी में पर्चा बनाने के लिए अलग से एक काउंटर और वार्ड स्थापित किया जाएगा। इस काउंटर पर गोल्डन कार्ड दिखाए जाने पर प्राथमिकता से ओपीडी स्लिप निर्गत होंगे। यदि लाभार्थी के पास आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री जन आरोग्य एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य का गोल्डन कार्ड नहीं होगा तो उसका तत्काल गोल्डन कार्ड बनवाया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके उपाध्याय ने बताया कि प्रमुख सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा निर्देश दिया गया है कि आयुष्मान भारत के लाभार्थियों को अधिक से अधिक सरकारी चिकित्सालयों की तरफ आकर्षित किया जाए। चिकित्सालय में भर्ती होने वाले रोगियों में से आयुष्मान लाभार्थियों की पहचान करते हुए उन्हें बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जाए। आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए राजकीय चिकित्सालय में अलग व्यवस्था, रजिस्ट्रेशन, पर्ची पर आयुष्मान भारत लाभार्थी है या नहीं इसकी मुहर तथा हर प्रकार के जांच में प्राथमिकता एवं आयुष्मान भारत के तहत अलग आयुष्मान भारत वार्ड की व्यवस्था की जाए। सीएमओ के मुताबिक अलग से काउंटर, वार्ड की व्यवस्था शीघ्र की जाएगी। जिला अस्पताल में विभिन्न प्रकार की जांचे जैसे अल्ट्रासाउंड, पैथोलॉजी, एक्स-रे, सीटी स्कैन आदि में लाभार्थियों को वरीयता दी जाएगी। इमरजेंसी, इंडोर भर्ती की पर्ची पर आयुष्मान लाभार्थी प्रिंट कराया जाएगा एवं पहले से उपलब्ध पर्चियों पर आयुष्मान लाभार्थी है या नहीं की मुहर लगाई जाएगी। सीएमओ ने बताया कि भर्ती होने वाले प्रत्येक मरीज की डेटाबेस स्क्रीनिंग करते हुए आयुष्मान लाभार्थियों की पहचान की जाएगी और उन्हें इस योजना के तहत पंजीकृत करते हुए उन्हें लाभ पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed