फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Waiting for budget for new bridge near Gurma since ten months

Sonebhadra News: गुरमा के पास नए पुल के लिए दस माह से बजट का इंतजार

Mon, 17 Feb 2025 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Waiting for budget for new bridge near Gurma since ten months
जिला कारागार गुरमा के पास घाघर नदी पर नए पुल का निर्माण प्रस्तावित है। विभाग की ओर से करीब दस माह पहले पुल निर्माण के लिए एस्टीमेट बनाकर शासन को भेजा गया। अभी तक शासन से बजट नहीं मिला है। लोगों को पांच दशक पुराने पुल से ही लोगों को आवागमन करना पड़ रहा है। इससे लोगों में रोष है।
विज्ञापन

चुर्क में सीमेंट कारखाने की स्थापना के दौरान गुरमा के पास वर्ष 1960 में घाघर नदी पर पुल का निर्माण कराया गया था। इसी पुल से गुरमा के लोग आवागमन करते हैं। यह पुल जर्जर हो गया है। पुल के निचले हिस्से का सरिया दिखाई देता है और लिंटर भी जर्जर हो गया है। पूर्व में शासन की तरफ से विभागीय अधिकारियों जर्जर पुलों को चिह्नित कर प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया गया था। इसके बाद लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड की तरफ से जर्जर पुल के बगल में नए पुल के निर्माण का प्रस्ताव बनाकर शासन में भेजा गया। अधिकारियों ने 300 मीटर से अधिक लंबे नए पुल के निर्माण पर करीब दो करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान जताया है। जर्जर पुल पर भारी वाहनों का आवागम हो रहा है। इससे स्थानीय लोगों को हादसे का डर सता रहा है। क्षेत्र के मनमोहन प्रसाद, गोलू, उत्कर्ष और हर्षित आदि ने शासन-प्रशासन से घाघर नदी पर नए पुल का निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने की मांग की है।
विज्ञापन

---
वर्जन:
जिला कारागार गुरमा मार्ग पर घाघरा नदी पर नए पुल के निर्माण के लिए एस्टीमेट तैयार कर शासन को भेजा गया है। नए पुल के निर्माण पर करीब दो करोड़ रुपये की लागत आएगी। शासन से अभी बजट नहीं मिला है। बजट मिलते ही पुल का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। - शैलेश ठाकुर, एक्सईएन-पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed