फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Voting was closed for one hour on the complaint of fake voting

फर्जी वोटिंग की शिकायत पर एक घंटा बंद रहा वोटिंग

Thu, 29 Apr 2021 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Voting was closed for one hour on the complaint of fake voting
बभनी। विकास खंड बभनी के घघरा ग्राम पंचायत में बृहस्पतिवार को हो रहे अंतिम चरण के मतदान में फर्जी मतदान की शिकायत पर ग्रामीणों के विरोध करने पर प्रशासन के लोगों ने जमकर लाठी भांजी। वहीं लोगों के दरवाजे तक तोड़ दिया। महिलाओं ने रो-रोकर अपना हाल बयां किया। आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को घघरा पोलिंग बूथ संख्या 89 व 90 पर वोट डालने के समय पुलिस प्रशासन की तरफ से स्वयं वोट डालने की शिकायत सामने आई। फर्जी वोटिंग को लेकर ग्रामीणों ने इसका विरोध किया। कुछ ग्रामीणों ने फर्जीवाड़े का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू किया तो पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया। इसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों में ग्रामीण जगरन्नाथ, नरेंद्र, संतोष, रामनरेश ने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। वहीं एक प्रधान प्रत्याशी ने मतदान निरस्त करने की मांग की है। लोगों का आरोप है कि सुबह से कर्मियों ने फर्जी वोटिंग की है। पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। इसके साथ ही बैना में भी फर्जी वोटिंग करने की शिकायत है। सेक्टर मजिस्ट्रेट पंकज कुमार सिंह ने बताया कि वहां किसी प्रकार की फर्जी वोटिंग नहीं की गई है। आपस में ही लड़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed