फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Voting is necessary for strong democracy, voting is necessary

मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदाता बनना, मतदान करना जरूरी

Sun, 26 Jan 2020 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Voting is necessary for strong democracy, voting is necessary
Voting is necessary for strong democracy, voting is necessary
सोनभद्र। राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन शनिवार को राबर्ट्सगंज के स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह में किया गया। इसमें मतदाता जागरूकता संबंधी प्रतियोगिताओं में अव्वल छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। राबर्ट्सगंज विधानसभा के नए मतदाताओं को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम एस. राजलिंगम ने दीप प्रज्जवलित कर किया। यहां डीएम ने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस को साकार करने के लिए एक जनवरी 2020 के अर्हता के आधार 18 वर्ष की उम्र पूरा करने वाले सभी पात्रों को मतदाता सूची से जोड़ते हुए आगामी चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान किया जाय। मतदाता ही देश के निर्माता हैं। मतदान के महत्व को जानें और मतदाता बनें। 18 से 19 आयु वर्ग के मतदाता शत-प्रतिशत बनकर पास-पड़ोस में मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करें। मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदाता बनना और मतदान करना दोनों ही जरूरी है, लिहाजा मतदाता साक्षरता को बढ़ावा दिया जाय। जिले के चारों विधान सभाओं के उत्कृष्ट कार्य करने वाले बूथ लेबिल अधिकारियों, मतदाता जागरूकता के लिए जिले के महाविद्यालयों व डिग्री कालेजों में मतदाता जागरूकता के लिए आयोजित निबंध, चित्रकला, वाद-विवाद, रंगोली आदि प्रतियोगिताओं में जिले स्तर पर प्रथम व द्वितीय तथा तृतीय स्थान पाने वाले स्कूली छात्र-छात्राओं को भी डीएम ने प्रशस्ति-पत्र व स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया। डीएम ने कहा कि अच्छे प्रतिनिधि का चुनाव करना मतदाता का कार्य है। यहां एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह, एसडीएम सदर यमुनाधर चौहान, डिप्टी कलेक्टर रमेश कुमार, डीआईओएस फूलचंद यादव, डीपीआरओ आरके भारती, संत कीनाराम स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ. गोपाल सिंह मौजूद रहे। यहां महाविद्यालयों के स्कूली बच्चियों ने सरस्वती वंदना के साथ ही नुक्कड़-नाटक के जरिए मतदाता जागरूकता को बढ़ावा देने संबंधी बेहतरीन प्रोग्राम पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed