फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Voters in the mood to take account of power cut

बिजली कटौती का हिसाब लेने के मूड में मतदाता

Thu, 23 Feb 2017 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र Updated Thu, 23 Feb 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों को बिजली झटका देगी। राबर्ट्सगंज विस क्षेत्र के देवरा, कजियारी, पनौरा, बाकी समेत अन्य गांवों एवं उनके टोले में बिजली की समस्या मुद्दा बन गई है। जिससे प्रत्याशियों के सामने मुश्किलें खड़ी हो गई हैै। प्रचार के दैरान प्रत्याशी जीतने के बाद विद्युतीकरण कराने का रट लगा रहे हैं। वहीं मतदाता भी उम्मीदवारों को वोट देने की हामी भर रहे हैं।

बताते चलें कि आठ मार्च को राबर्ट्सगंज (401) विधान सभा के 358 मतदेय स्थलों पर 324443 मतदाता मताधिकार का प्रयोग प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। प्रत्येक वर्ष नक्सल प्रभावित सोनभद्र में विकास कार्य कराने के नाम पर पानी की तरह धन खर्च हो रहा है। बावजूद इसके अभी तक देवरा, कजियारी, पनौरा, बाकी, खोड़ैला, महुली, सूअरसोत, नगवां, तेनुआ, खरौदी के बोदार टोला, चाचीकला के नरहट्टी, चाची खुर्द, पड़रक्ष के कुड़वा समेत अन्य गांवों के टोलों में विद्युतीकरण नहीं हो पाया है। जिन गांवों व मोहल्लों के लोग बिजली से वंचित है वहां के मतदाता बिजली की समस्या को चुनावी मुद्दा बनाने लगे हैं। वोटरों का कहना है कि जो उनकी बिजली की समस्या को दूर करेगा उसके पक्ष में मतदान करेंगे।
विज्ञापन

प्रचार के दौरान सभी प्रत्याशी जीतने के बाद विद्युतीकरण कराने का वादा कर रहे है। हालांकि मतदाता किसके पक्ष में मतदान करेंगे, यह वक्त ही बताएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed