{"_id":"6178438b080fbc09cb185f73","slug":"voter-list-will-be-prepared-on-the-basis-of-january-1-2022-sonbhadra-news-vns619440044","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक जनवरी 2022 के आधार पर तैयार होगी मतदाता सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक जनवरी 2022 के आधार पर तैयार होगी मतदाता सूची
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव के लिए एक नवंबर से शुरू होने वाले मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में एडीएम राकेश सिंह ने समीक्षा की। अभियान में अधिक से अधिक लोगों का नाम सूची में शामिल कराने के लिए पारदर्शिता और सजगता के साथ काम करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में एडीएम ने कहा कि जिनकी उम्र 1 जनवरी 2022 को 18 वर्ष पूरी हो रही है, उनका नाम मतदाता सूची में अवश्य दर्ज किया जाए। स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत बीएसए और डीआईओएस को निर्देशित किया कि वह माध्यमिक विद्यालय, डिग्री कॉलेजों के छात्र-छात्राओं की रैली के माध्यम से लोगों में मतदाता सूची में नाम दर्ज करने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि दिव्यांग मतदाताओं के श्रेणीवार चिन्हांकन और उनके नाम शामिल किए जाने के विषय में जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी से सूचना प्राप्त करते हुए सत्यापन कर पात्र दिव्यांग मतदाताओं का नाम सूची में दर्ज कराएं। स्वीप कार्यक्रम के तहत दिव्यांग मतदाताओं के पंजीकरण के लिए एनएसएस, स्काउट गाइड सहित जनपद में मौजूद गैर राजनीतिक संस्थाओं एवं संगठनों का भी सहयोग प्राप्त करें। एडीएम ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पोलिंग बूथों पर 07, 13, 21 और 28 नवंबर को विशेष पुनरीक्षण अभियान की तिथियां निर्धारित की गई है। मतदाता सूची का प्रकाशन 01 नवंबर 2021 को किया जाएगा। दावे और आपत्तियां 30 नवंबर तक प्राप्त की जाएगी। दावे और आपत्तियों का निस्तारण 20 दिसंबर तक करते हुए मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन पांच जनवरी 2022 को किया जाएगा। बैठक में एसडीएम जैनेंद्र सिंह, रमेश कुमार, सीएमओ डॉ. नेम सिंह, डीपीआरओ विशाल सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी अजीत सिंह आदि मौजूद रहे।