{"_id":"69309988aeb70cca330dc2b1","slug":"vishnu-agarwal-a-ca-from-varanasi-was-keeping-accounts-of-shubham-jaiswals-illegal-business-sonbhadra-news-c-194-1-son1018-138274-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: शुभम जायसवाल के अवैध धंधे का हिसाब रखता था वाराणसी का सीए विष्णु अग्रवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: शुभम जायसवाल के अवैध धंधे का हिसाब रखता था वाराणसी का सीए विष्णु अग्रवाल
विज्ञापन
सोनभद्र। कोलकाता एयरपोर्ट से पकड़े गए कफ सिरप तस्करों के सरगना शुभम जायसवाल के पिता भोला प्रसाद जायसवाल को पुलिस ने बुधवार को विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट आबिद शमीम की अदालत में पेश किया।
अदालत ने उसे 14 दिनों की रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया। पूछताछ में उसने एसआईटी को कई अहम जानकारियां दी हैं। पूरे मामले में वाराणसी के चार्टड एकाउंटेंट विष्णु अग्रवाल की अहम भूमिका सामने आई है।
शुभम के धंधे का पूरा हिसाब सीए विष्णु अग्रवाल ही रखता था। पुलिस अब उसकी तलाश में जुट गई है। विष्णु के संपर्क में कौन-कौन थे और तस्करी में अन्य भागीदारी के बारे में जानकारी जुटाने के लिए सोनभद्र पुलिस के साथ ही एसटीएफ, एसआईटी वाराणसी सहित अन्य जिलों की टीमें पूछताछ कर रही हैं।
विज्ञापन
शुभम के पिता भोला को सोनभद्र पुलिस की एसआईटी ने रविवार को कोलकाता के एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था। वह फ्लाइट से थाईलैंड के रास्ते दुबई भागने की फिराक में था। उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेकर पुलिस टीम मंगलवार की देर शाम सोनभद्र लौटी थी।
बुधवार को उसे कड़ी सुरक्षा के बीच अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने पूछताछ के लिए 14 दिनों की रिमांड पर देने का अनुरोध किया, जिसे अदालत ने मंजूर कर लिया। रिमांड मिलते ही पुलिस भोला से पूछताछ में जुट गई है। सोनभद्र एसआईटी के अलावा एसटीएफ और एसआईटी वाराणसी सहित अन्य जिलों की टीमें भी पहुंची थीं। सभी टीमों ने भोला से अलग-अलग पूछताछ कर कफ सिरप की तस्करी से जुड़ीं जानकारियां जुटाईं।