{"_id":"61bccf73f6c1ba43c66f9c1c","slug":"vis-elections-force-alert-of-14-police-stations-of-neighboring-four-states-sonbhadra-news-vns628488048","type":"story","status":"publish","title_hn":"विस चुनाव: पड़ोसी चार राज्यों के 14 थानों की फोर्स अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विस चुनाव: पड़ोसी चार राज्यों के 14 थानों की फोर्स अलर्ट
विज्ञापन
सोनभद्र। विधानसभा चुनाव को लेकर यूपी पुलिस के साथ ही पड़ोसी चार राज्यों के 14 थानों की फोर्स पूरी तरह से अलर्ट हो गई है। एडीजी जोन वाराणसी बृजभूषण शर्मा ने एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह को पड़ोसी राज्यों के सीमावर्ती जिले की पुलिस से समन्वय स्थापित कर बार्डरों पर सघन कांबिंग करने का निर्देश दिया है। साथ ही संचार व्यवस्था को दुरुस्त करने को कहा है।
एसपी के निर्देश पर नक्सल इलाकों में फोर्स ने कांबिंग तेज कर दी है। इसके साथ ही जिले से सटे झारखंड के गढ़वा जिले के थाना खरौधी, नगर उटारी, धुरकी, छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के सनावल थाना, बसंतपुर, रघुनाथपुर, मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के बैढन, मोरबा, विंध्यनगर, गढ़वा, चितरंगी और बिहार के भभुआ जिले के अधौरा थाने की फोर्स से बार्डरों पर बार्डर पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। संदिग्ध व्यक्तियों पर पैनी नजर रखी जा रही है।
विधान सभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई की जा रही है। नक्सल थानों की फोर्स को जिले से सटे मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार और झारखंड के थानों फोर्स के साथ समन्यव स्थापित कर बार्र्डरों पर कंबिंग करने का निर्देश दिया गया है। - अमरेंद्र प्रसाद सिंह, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र