{"_id":"62361806784ce95d7f39464f","slug":"villagers-will-be-comfortable-with-the-construction-of-a-new-crematorium-sonbhadra-news-vns6439027131","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए शवदाह गृह के बनने से ग्रामीणों को होगी सहूलियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए शवदाह गृह के बनने से ग्रामीणों को होगी सहूलियत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के अलग-अलग ग्राम पंचायतों में शवदाह गृह का निर्माण कराया जा रहा है। शवदाह गृह में लोगों के बैठने के साथ ही, लकड़ी रखने के आदि सहित कई व्यवस्थाएं रहेगी। शवदाह गृह बनने से लोगों को सहूलियत होगी और वह अपने गांव में ही शवदाह कर सकेंगे। गरीबों के शव का नि:शुल्क दाह संस्कार कराया जाएगा।
जिले के सभी दस ब्लॉकों में शवदाह गृह का निर्माण कार्य पंचायत विभाग की तरफ से कराया जा रहा है। शासन से करीब 24 लाख रुपये एक शवदाह गृह बनवाने के लिए ग्राम पंचायतों को मिलता है ताकि वहां पर हर प्रकार की सुविधा मुकम्मल की जा सके। जिले के सभी ब्लॉकों में अब तक करीब 26 शवदाह गृह का निर्माण कार्य कराया जा चुका है। राबर्ट्सगंज में दो, घोरावल और दुद्धी ब्लॉक में एक-एक शवदाह गृह का निर्माण कराया जा रहा है। सदर ब्लॉक के बेठिगांव ग्राम पंचायत में शवदाह गृह का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। यहां शव जलाने के लिए दो चबूतरा, बगल में लोगों के बैठने के लिए टीनशेड, शौचालय, स्नानगृह और हैंडपंप की व्यवस्था की गई है। इसी तरह से अन्य ग्राम पंचायतों में बनने वाले शवदाह गृहों में व्यवस्थाएं कराई जा रही है। प्रधानपति अनूप तिवारी का कहना है कि इस शवदाह गृह के बनने से ग्राम पंचायत के लोगों के साथ ही आस-पास के गांव के लोग भी शवदाह कर सकते हैं। बरसात के दिनों में शवदाह करने के लिए लोगों को बाहर जाना पड़ता था। शवदाह तैयार होने से अब उन्हे दूसरे स्थानों पर शवदाह के लिए नहीं जाना होगा।
जिले में 26 स्थानों पर शवदाह गृह बना है जो क्रियाशील हैं। शेष चार ग्राम पंचायतों में शवदाह गृह बन रहा है। जहां पानी, शौचालय की व्यवस्था चाक-चौबंद रहे इसके लिए संबंधित एडीओ पंचायतों को निर्देशित किया है। - विशाल सिंह, डीपीआरओ-सोनभद्र।