फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Villagers tied the crocodile bribing the tree to the house, terrorized

घर में घूस रहे मगरमच्छ को ग्रामीणों ने पेड़ से बांधा, दहशत

Fri, 12 Mar 2021 11:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Villagers tied the crocodile bribing the tree to the house, terrorized
राजगढ़। स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र के गढ़वा गांव में शुक्रवार को मगरमच्छ मिलने से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने उसे अपने कब्जे में लिया।
विज्ञापन

बकहर नदी के किनारे बसे गढ़वा गांव निवासी शंकर कोल के कच्चे मकान में शुक्रवार की सुबह मगरमच्छ घर में घुस रहा था। बाहर खेल रहे बच्चों की नजर उस पर पड़ गई। मगरमच्छ देखकर बच्चे चीखने चिल्लाने लगे। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। हिम्मत जुटाकर ग्रामीणों ने मगरमच्छ को पकड़कर रस्सी के सहारे पेड़ से बांध दिया। सूचना पर मौके पर पहुंचे वनकर्मी उसे अपने कब्जे में लेकर वापस लौट गए। ग्रामीणों के अनुसार गर्मी शुरू होते ही क्षेत्र में नदी और नाले सूख रहे हैं। जिससे पानी में रहने वाले जीव जंतु बाहर निकल कर पानी की तलाश में गांव की तरफ रुख कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed