फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Villagers outraged by water logging demonstrated

जलजमाव से आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रर्दशन

Sat, 12 Sep 2020 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Villagers outraged by water logging demonstrated
बभनी। थाना क्षेत्र के मुख्य कस्बा स्थित बभनी बाजार टोला रोड ध्वस्त होने व जल जमाव की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने शनिवार को प्रदर्शन किया। वही सरकार व उच्च अधिकारियों से सड़क निर्माण कराने की माँग की। बता ग्रामीणों का कहना है कि बभनी कस्बे के मेन चौक से बाजार टोला रोड का निर्माण लगभग चौदह वर्ष पूर्व कराया गया था। उसके बाद बाजार टोला रोड पर किसी भी प्रकार का मरम्मत कार्य आज तक नही हुआ। इससे सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुका है। सड़क के दोनो ओर मकान बन जाने व जल निकासी की कोई व्यवस्था न होने के कारण वर्षा होने पर सड़क तालाब में तब्दील हो जाता है। इससे लोगो को आने जाने में मुश्किलो का सामना करना पड़ता है। यही हाल बाजार टोला, डीहबाबा धाम रोड का है। ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर पौधे व घाँस की रोपाई कर सड़क निर्माण कराने की माँग की। ग्रामीणों की माने तो सड़क निर्माण कराने की माँग जनप्रतिनिधियों व उच्च अधिकारियों से कई बार की जा चुकी है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रहा है। प्रदर्शन करने वालों में लल्लन प्रसाद, श्याम बाबू, महेन्द्र सिंह नाजा,दीपक, रमेश, नूरूद्दीन, सुरेन्द्र कुमार मुजफ्फर नजर,अदेश कुमार, मुकेश कुमार, गयासुद्दीन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed