फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Villagers of Dharmadaspur protest on tehsil

धर्मदासपुर के ग्रामीणों ने तहसील पर किया प्रदर्शन

Wed, 19 Feb 2020 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Villagers of Dharmadaspur protest on tehsil
राबर्ट्सगंज तहसील के सामने प्रदर्शन करते चतरा ब्लॉक के धर्मदासपुर के ग्रामीण।
सोनभद्र। चतरा ब्लॉक के धर्मदासपुर गांव में मुर्गी फार्म खोलने के नाम पर ग्रामीणों से 1.25 करोड़ रुपये गबन करने का मामला प्रकाश में आया है। मंगलवार को धर्मदासपुर गांव के ग्रामीणेां ने राबर्ट्सगंज तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद संपूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी एस राजलिंगम को प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। साथ ही गबन की धनराशि ग्रामीणों में लौटवाने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना था कि धर्मदासपुर गांव का ही एक व्यक्ति मुर्गी फार्म खोलकर के नाम पर गांव के 88 लोगों से रुपये लिए है। किसी ग्रामीण से 60 हजार तो किसी से 30 हजार रुपये लिया गया है। इस तरह से कुल एक करोड़ 25 लाख रुपये का गबन किया गया है। अब जब ग्रामीण रुपये वापस देने को कह रहे हैं तो वह रुपये लौटाने में आनाकानी कर रहा है। इसमें एक प्राइवेट बैंक का कर्मचारी भी शामिल है। ग्राम प्रधान रमाशंकर जायसवाल ने जिलाधिकारी से उक्त ग्रामीणों का रुपये वापस लौटवाने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में लालती देवी, नूरजहां, कलावती, दुर्गावती, उर्मिला, कृष्णावती, मीना, पद्मावती, गुड्डी, रीता, सरोज, रामरति, प्रभावती, पार्वती, निर्मला, सोनमती सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed