फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Villagers demonstrated for road construction

सड़क निर्माण के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Sun, 20 Dec 2020 07:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 07:32 PM IST
विज्ञापन
Villagers demonstrated for road construction
ओबऌा के खैरटिया गांव में प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : SONBHADRA
ओबरा। खैरटिया गांव में ओम चौराहे से पशु चिकित्सालय जाने वाले रोड में पशु चिकित्सालय के निकट रोड के निर्माण की मांग को लेकर ग्राम सेवा समिति के अध्यक्ष शिवदत्त दुबे के नेतृत्व में रविवार को विरोध प्रदर्शन किया गया। उन्होंने बताया कि ओम चौराहे से पशु चिकित्सालय वाले रास्ते की दशा अत्यंत बुरी है। इसमें बहुत गड्ढे हैं। आधी दूरी तक जिला पंचायत ने कोरम पूरा कर रोड का निर्माण कराया और आधा छोड़ दिया।
विज्ञापन

गांव निवासी कामेश्वर प्रजापति ने बताया कि बरसात के दिनों में इस रास्ते से तो पैदल साइकिल और बाइक से चलना दूभर हो जाता है। ना तो नालियों की सफाई होती है और ना ही नालियों के पानी का निकास है जिसके कारण नाली गंदगी से बजबजाती रहती हैं। ग्रामीणों ने बताया कि यह रास्ता खैरटिया से ओबरा कालोनी के सेक्टर दो को जोड़ने का मुख्य मार्ग है। यदि अति शीघ्र इस रोड का निर्माण कर नालियों के पानी का निस्तारण नहीं किया गया तो सारे ग्रामीण एक बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। प्रदर्शन में मुख्य रूप से कामेश्वर प्रजापति, प्यारे लाल पासवान, विपिन पासवान, किशन कुमार, सर्वेश कुमार बाजपेई, विद्याधर मिश्र, दुर्गा सिंह, पार्वती, नंदलाल केसरी, जितेंद्र केसरी, महेंद्र पासवान, तारा देवी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed