फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Villagers created a ruckus at the police station to get the money back

थाने पर ग्रामीणों ने रुपये वापस दिलाने को लेकर किया हंगामा

Sat, 11 Jun 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Villagers created a ruckus at the police station to get the money back
बभनी उपकेंद्र पर तैनात जेई पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर हंगामा किया। जेई से रुपये वापस दिलाने की मांग की। पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई व रुपये वापस दिलाने की मांग की। उधर, जेई ने आरोपों को निराधार बताते हुए गांव के एक व्यक्ति पर बदसलूकी और जलाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस दोनों मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

शनिवार को विद्युत विभाग के अवर अभियंता बिहारी लाल ने दरनखाड गांव के एक व्यक्ति पर जान से मारने और फोन फर बदसलूकी करने का आरोप लगाते हुए बभनी थाने मे तहरीर दी। मनमान तरीके से आपूर्ति जोड़ने का भी आरोप है। कुछ ही देर बाद दरनखाड़ के ग्रामीण थाने पहुंच गए। अवर अभियंता पर आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र दिया। ग्रामीणों ने जेई पर बिजली बिल जमा करने के नाम पर 3000 से 4000 तक अवैध वसूली करने का आरोप लगा रहे थे। ग्रामीण इंद्रजीत, अलीमुद्दीन, आरिफ, शहजादा खां, बबलू, देवराज, सुखसिंह, सिंहलाल, बलवंत, रेहाना खातून, राजाराम, राजू, सुुभाष ने थाने मे तहरीर देकर पैसा वापसी की मांग की। दोनों पक्षों की तहरीर पड़ने के बाद पुलिस असमंजस में है। विभाग के अवर अभियंता बिहारीलाल की मानें तो बिजली का बिल बकाया है, इसलिए गांव की लाइट खोली गई थी। ग्रामीणों का अवैध वसूली का आरोप निराधार है। गांव के एक व्यक्ति ने इनकी लाइन जोड़ने को लेकर गाली गलौज किया। इस संबंध में एसएसआई आरएस शर्मा ने कहा कि प्रार्थना पत्र मिला है। दोनों पक्षों को बुलाया गया है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed