फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Villagers aware to get vaccinated

वैक्सीन लगवाने के लिए ग्रामीणों को किया जागरूक

Tue, 25 May 2021 05:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 05:24 PM IST
विज्ञापन
Villagers aware to get vaccinated
सोनभद्र। यूथ आइकॉन एवं युवक मंगल दल के जिलाध्यक्ष सौरभ कांत पति तिवारी ने मंगलवार को सदर ब्लॉक के राजपुर गांव में संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर जिले भर के गांवों में लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक करने के साथ-साथ हर पात्र व्यक्ति का आयुष्मान (गोल्डन) कार्ड बनवाने पर चर्चा की। जिला मंत्री ओम प्रकाश पटेल ने कहा कि संगठन के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में राजपुर, मड़रा, महुअरिया गांव में लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक किया गया। उन्होंने ग्रामीणों को समझाते हुए कहा कि किसी भी अफवाहों पर ध्यान न दें। वैक्सीन सुरक्षित है और इस कोरोना महामारी से लड़ने के लिए हर व्यक्ति को वैक्सीन लगवाना अति आवश्यक है। इस अवसर पर राजपुर पंचायत इकाई के अध्यक्ष जितेंद्र विश्वकर्मा, सेंधुरी ग्राम पंचायत अध्यक्ष संतपति मिश्रा, क्षेत्र पंचायत सदस्य विद्यासागर वर्मा, भीम, राजेश वर्मा, मनोज पटेल, प्रदीप गुप्ता, संतोष चौरसिया, सुदामा पटेल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed