{"_id":"584aec584f1c1be35944ae9e","slug":"villagers-accuse-the-ruckus-raised","type":"story","status":"publish","title_hn":"उगाही का आरोप लगा ग्रामीणों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उगाही का आरोप लगा ग्रामीणों ने किया हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
Updated Fri, 09 Dec 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बीना क्षेत्र के जमशीला ग्राम पंचायत में शुक्रवार की शाम शौचालय को लेकर हुई बैठक में ग्रामीणों ने पूर्व में बने शौचालयों का अब तक भुगतान न करने तथा भुगतान के नाम पर उगाही का आरोप लगाया और हंगामा किया। इसको लेकर जिम्मेदारों और ग्रामीणों के बीच नोकझोंक हुई। माहौल गरम होता देख एडीओ पंचायत, प्रधान और सेक्रेट्री वहां से चले गए।
शाम साढ़े चार बजे के करीब जैसे ही बैठक शुरू हुई गांव के कई महिला-पुरुष उग्र हो उठे और एडीओ पंचायत प्रेमनाथ चौबे, सेक्रेट्री अवधेश कुमार और प्रधान शांति देवी को घेर कर आरोपों की बौछार लगा दी। उनका कहना था कि जिनका शौचालय बन चुका है, उन्हें अब तक बारह हजार का अंशदान नहीं मिल पाया है। कुछ महिलाओं ने भुगतान के एवज में पचास फीसद तक कमीशन मांगे जाने का भी आरोप लगाया। हैंडपंप और नाली सफाई के नाम पर रुपये के घपलेबाजी की भी बात कही गई। इसको लेकर एडीओ, प्रधान, सेक्रेट्री से ग्रामीणों की तीखी नोंकझोंक भी हुई। मामले को उग्र रूप धारण करता देख जिम्मेदार वहां से खुद को बचाकर निकल लिए। शौचालय निर्माण के नाम पर कमीशनबाजी तथा शौचालय निर्माण के बाद भी धन का भुगतान न किए जाने को लेकर जिम्मेदारों की भूमिका पर भी सवाल खड़े करने शुरू कर दिए हैं।