फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Village princes, members will be sworn in for the first time

पहली बार वर्चुअल होगा ग्राम प्रधानों, सदस्यों का शपथ

Mon, 24 May 2021 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Village princes, members will be sworn in for the first time
जिले में नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों और ग्राम पंचायत सदस्यों का शपथ ग्रहण 25 व 26 मई को होगा। 25 मई को शपथ किसी कारण से न ले पाने वाले प्रधानों, सदस्यों को 26 मई को वर्चुअल शपथ दिलाई जाएगी। इसके लिए ब्लॉक स्तर पर और न्याय पंचायत स्तर पर मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। ब्लॉक स्तर पर दस और न्याय पंचायत स्तर पर 68 मजिस्ट्रेट नामित किये गए हैं। वर्चुअल शपथ ग्रहण के बाद संघठित ग्राम पंचायतों की पहली बैठक 27 मई को होगी। अपर जिलाधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि नगवां ब्लॉक के लिए नायब तहसीलदार राबर्ट्सगंज रवि प्रजापति, चतरा के लिए उपायुक्त निबंधन एवं सहकारिता टीएन सिंह, राबर्ट्सगंज एसडीएम सदर कृपाशंकर पांडेय, घोरावल में एसडीएम घोरावल जैनेंद्र सिंह, चोपन के लिए एसडीएम ओबरा प्रकाश चंद्र, दुद्धी के लिए एसडीएम दुद्धी रमेश कुमार को मजिस्ट्रेट नामित किया गया है। इसी तरह म्योरपुर के लिए सहायक उप श्रमायुक्त पिपरी गोविंद यादव, बभनी के लिए तहसीलदार दुद्धी विकास कुमार पांडेय, करमा तहसीलदार घोरावल सुरेश शुक्ला और कोन ब्लॉक के लिए तहसीलदार ओबरा सुनील कुमार को ब्लॉक स्तरीय मजिस्ट्रेट नामित किया गया है।
विज्ञापन

उनके साथ समकक्ष पुलिस अधिकारी भी लगाए गए हैं। इसके अलावा 68 न्याय पंचायतों में मजिस्ट्रेट नामित किये गए हैं जो 25 व 26 मई को ग्राम प्रधानों और ग्राम पंचायत सदस्यों को वर्चुअल रूप से पद और गोपनीयता की शपथ के दौरान व्यवस्था देखने का कार्य करेंगे। साथ ही संघठित ग्राम पंचायतों की पहली बैठक 27 मई को होगी। डीपीआरओ विशाल सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य अपने ही गांव से वर्चुअल माध्यम से जुड़ेगे और शपथ लेंगे। सभी ब्लॉकों के खंड विकास अधिकारी प्रधानों और सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। 27 मई को संघटित ग्राम पंचायत की बैठक प्रधान और सदस्य गांव में खुद ही करेंगे। उसमें भी आवश्यकता पड़ने पर मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed