फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Vikas Cricket Club Shahganj became champion

Sonebhadra News: विकास क्रिकेट क्लब शाहगंज बना चैंपियन, मुगलसराय को हराया

Sat, 06 Jan 2024 11:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jan 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
Vikas Cricket Club Shahganj became champion
शाहगंज। चौधरी गोविंद सिंह स्मृति राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब मेजबान विकास स्पोर्टिंग क्लब की टीम ने अपने नाम किया है। फाइनल में मुगलसराय रेलवे की टीम को शिकस्त दी। शाहगंज के संकेत यादव को मैच व टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सीओ अमित कुमार व विशिष्ट अतिथि जयप्रकाश पांडेय उर्फ चेखूर, प्रधानाचार्य ललिता सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच की शुरुआत कराई। शाहगंज के कप्तान इरसान खान ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। मुगलसराय की टीम ने पहले खेलते हुए 14.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 71 रन बनाए।
विज्ञापन

जवाब में खेलने उतरी शाहगंज की टीम ने नौ ओवर में ही 74 रन बनाकर लक्ष्य प्राप्त कर दिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रकाश पाली क्लीनिक के डॉ.एचपी सिंह ने दिया। मैच के अंपायर सुरेश कुमार सिंह वह नौशाद खान रहे। कमेंट्री अमृत गुप्ता, स्कोरिंग कासिम हाशमी व डिजिटल स्कोरिंग अनिल चौधरी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश ने डाला टूर्नामेंट में खलल, मैच निरस्त

दुद्धी। क्षेत्र में शुक्रवार की रात हुई तेज बारिश ने 37वें अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट में खलल डाल दिया। बारिश से दुद्धी बी और रांची के बीच शनिवार को होने वाले पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले को निरस्त कर दिया गया। आयोजन समिति के अध्यक्ष जबीं खान ने बताया कि यह मैच अब 15 जनवरी को खेला जाएगा। अन्य सभी मैच पूर्व घोषित तिथि पर ही यथावत चलते रहेंगे। रविवार को सिंगरौली और चोपन के बीच मैच खेला जाएगा। 10 जनवरी को महिला मैच इच्क्षिता कप का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed