फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Video of BJP MLA Ruinning bullet bike without helmet goes viral people commented lot on social media

यूपी न्यूज: बिना हेलमेट बुलेट चलाते भाजपा विधायक का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर लोगों ने खूब किए कमेंट

Thu, 28 Sep 2023 11:10 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 28 Sep 2023 11:10 PM IST
सार

सोनभद्र जिले के दुद्धी से भाजपा विधायक रामदुलार गोंड एक वीडियो में बिना हेलमेट बुलेट चला रहे हैं।  वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने इस पर खूब टिप्पणियां की। 

विज्ञापन
Video of BJP MLA Ruinning bullet bike without helmet goes viral people commented lot on social media
बिना हेलमेट बुलेट चलाते विधायक रामदुलार गोंड - फोटो : वायरल वीडियो की स्क्रीनशॉट

विस्तार

सड़क हादसों को रोकने के लिए दूसरों को यातायात नियमों के पालन का पाठ पढाया जा रहा है। ऐसे में जब नीति नियंता ही नियमों की अनदेखी करें तो फिर सवाल उठना लाजिमी है। गुरुवार को ऐसा ही मामला सामने आया। सोशल मीडिया में वायरल एक वीडियो में सोनभद्र जिले के  दुद्धी विधायक रामदुलार गोंड बिना हेलमेट बुलेट चला रहे हैं।

विज्ञापन


वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने इस पर खूब टिप्पणियां की। वीडियो में विधायक खुद बुलेट चला रहे हैं, जबकि पीछे की सीट पर एक युवक बैठा है। साथ में दो अन्य बाइक पर तीन युवक भी चल रहे हैं। इसमें एक बाइक के चालक ने तो हेलमेट पहन रखा है, मगर दूसरी बाइक पर किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना है।

विज्ञापन

विधायक के फेसबुक एकाउंट से पोस्ट हुआ वीडियो

यह वीडियो विधायक ने फेसबुक एकाउंट पर ही अपलोड किया गया था, जो कुछ ही देर में वायरल हो गया। बिना हेलमेट बुलेट चलाने पर लोगों ने आड़े हाथों लेते हुए विधायक पर काफी तीखी टिप्पणियां भी कीं। हालांकि कुछ देर बाद ही उनके सोशल मीडिया एकाउंट से वीडियो हटा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बाबत भाजपा विधायक रामदुलार गोंड का कहना था कि वह अपने घर से गांव के ही मंदिर पर पूजन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान किसी ने वीडियो बनाया है। वह खुद नियमों के प्रति सचेत हैं और दूसरों को भी इसका पालन करने के लिए प्रेरित भी करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed