फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Victory, reputation and faith come first in the race.

Sonebhadra News: दौड़ में अजीत, प्रतिष्ठा और आस्था प्रथम

Sun, 25 Aug 2024 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
Victory, reputation and faith come first in the race.
पावर प्रोजेक्ट के आवासीय परिसर स्थित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन दौड़, गोला फेंक स्पर्धाएं आकर्षक का केंद्र रहींं। 3000 मीटर दौड़ स्पर्धा के विभिन्न वर्गों में अजीत, प्रतिष्ठा, आस्था और बबलू को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।
विज्ञापन

35वीं प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से संबद्ध भारतीय शिक्षा समिति पूर्वी उत्तर प्रदेश की तरफ से किया गया है। इसमेंं स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) से मान्यता प्राप्त प्रदेश के 86 विद्यालयों के करीब ढ़ाई सौ छात्र हिस्सा ले रहे है।
विज्ञापन

रविवार को विभिन्न वर्गों की प्रतियोगिताएं संपन्न हुईं। किशोर वर्ग 1500 मीटर दौड़ स्पर्धा में अजीत, तरूण में बबलू, बालिका वर्ग किशोर में प्रतिष्ठा, तरुण वर्ग में नंदिनी शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार तारगोला के विभिन्न वर्गों में अंकुर व रहमान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में शिवाकांत, शालिनी ,अमन एवं श्रद्धा को प्रथम स्थान प्राप्त मिला। 3000 मीटर दौड़ स्पर्धा के अलग अलग वर्गों में अजीत, प्रतिष्ठा, बबलू एवं आस्था ने प्रथम स्थान हासिल किया।
इससे पहले शनिवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि यूपी के समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार ) संजीव सिंह गोंड ने किया था। उन्होंने इस मौके पर सामाजिक समरसता को विद्या भारती की विशेषता बताया। क्षेत्रीय सह संगठन मंत्री राम मनोहर ने पढ़ाई को आध्यात्मिक चेतना के साथ एकाकार करने पर बल दिया।
बतौर अध्यक्ष पावर प्रोजेक्ट के महाप्रबंधक से अम्बरीक सिंह भोगल ने शिक्षा के साथ ही खेलकूद में सहभागिता पर जोर दिया। क्षेत्राधिकारी अमित कुमार ने शिशु मंदिर की अपनी यादें ताजा की।

उद्घाटन पर विजय उपाध्याय द्वारा वेद मंत्रों का पाठ किया गया। प्रमुख अतिथियों में शनि शरण, मान सिंह, मध्य प्रदेश (सिंगरौली) के विधायक रामनिवास शाह आदि की उपस्थिति रही। विद्यालय के प्रबंधक सुजीत कुमार ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed