फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   victim's statement MLA used to take her to the forest and misdeed with her used to threaten

पीड़िता का बयान: विधायक जंगल में ले जाकर करता था दुष्कर्म, बोला था- 'किसी को बताओगी तो जान से मार दूंगा'

Fri, 15 Dec 2023 03:24 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 15 Dec 2023 03:24 PM IST
सार

किशोरी से दुष्कर्म मामले में सोनभद्र की एमपी-एमएलए कोर्ट ने भाजपा विधायक रामदुलार गोंड को 25 साल की कैद की सजा सुनाई है। पीड़िता ने मजिस्ट्रेट के सामने रोते-रोते आपबीती सुनायी और कई चौंकाने वाले खुलासे किए। 

विज्ञापन
victim's statement MLA used to take her to the forest and misdeed with her used to threaten
विधायक जंगल में ले जाकर करता था दुष्कर्म - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के सोनभद्र में दुद्धी सीट से भाजपा विधायक रामदुलार गोंड को किशोरी से दुष्कर्म मामले में शुक्रवार को 25 साल की कैद की सजा सुनाई गई। कैद की सजा के साथ ही 10 लाख रूपये का जुर्माना भी लगाया गया है। कोर्ट ने आदेश दिया है कि जुर्माने की धनराशि पीड़िता को दी जाएगी। 

विज्ञापन

किशोरी से दुष्कर्म के मामले में सोनभद्र की एमपी-एमएलए कोर्ट ने ये फैसला सुनाया है। नवंबर 2014 में म्योरपुर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था और आठ सालों की लंबी सुनवाई के बाद फैसला आया है। 
विज्ञापन

मामले पर पीड़िता ने मजिस्ट्रेट के सामने बयान दिया। पीड़िता ने मजिस्ट्रेट के सामने रोते-रोते आपबीती सुनाते हुए कहा कि जंगल में ले जाकर बुरा काम करता है और बोला-किसी को बताओगी तो जान से मार दूंगा। पीड़िता के बयान के आधार पर सजा सुनाई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि किशोरी से दुष्कर्म के मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट ने 12 दिसंबर को भाजपा विधायक रामदुलार गोंड को दोषी करार दिया था। मंगलवार को सुनवाई के बाद एमपी-एमएलए कोर्ट के न्यायाधीश एहसानुल्लाह खान ने सजा सुनाने के लिए 15 दिसंबर की तिथि निर्धारित की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed