कार्रवाई की मांग: कुंवारा बता विवाहिता को प्रेम जाल में फंसाया, शादी का झांसा देकर करता रहा यौन शोषण, भांडा फूटा तो फरार
पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कुछ वर्ष पूर्व युवक ने खुद को अविवाहित बताते हुए उसे प्रेम जाल में फंसा लिया। इसके बाद शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने लगा। आरोप है कि जब उसने युवक पर शादी के लिए दबाव बनाना शुरू किया तो वह आनाकानी करने लगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शादीशुदा युवक खुद को अविवाहित बताकर एक बच्चे की मां को प्रेम जाल में फंसा लिया। इसके बाद उसका शारीरिक शोषण करने लगा। महिला को सच्चाई का पता चला तो प्रेमी फरार हो गया। घटना सोनभद्र जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र की एक गांव की है। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
बुधवार को महिला ने कोतवाली में पुलिस से शिकायत की। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कुछ वर्ष पूर्व उसकी मुलाकात शाहगंज थानाक्षेत्र के युवक से हुई। युवक ने खुद को अविवाहित बताते हुए उसे प्रेम जाल में फंसा लिया। इसके बाद शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने लगा। आरोप है कि जब उसने युवक पर शादी के लिए दबाव बनाना शुरू किया तो वह आनाकानी करने लगा।
उसने युवक के घरवालों से संपर्क करने की कोशिश की तो पता चला कि वह शादीशुदा है। महिला का आरोप है कि इसी बीच युवक उसको प्रयागराज ले जाकर अनैतिक कार्य करने के लिए दबाव देने लगा। कुछ दिन पूर्व युवक अपनी पत्नी और बच्चों के साथ भाग कर कहीं और रहने लगा है। फोन करने पर बात तक नहीं कर रहा है। पत्नी उसे धमकी दे रही है। क्राइम इंस्पेक्टर विद्यासागर ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में नहीं। पता करके कार्रवाई की जाएगी।
अवैध संबंध के शक में पार्टनर को कमरे में बंद कर गुप्तांग काटा
घोरावल क्षेत्र के बर्दिया गांव में बुधवार की रात अवैध संबंध के शक में कारोबारी पार्टनर ने युवक को कमरे में बंद कर उसका गुप्तांग काट दिया। परिजनों ने उसे गंभीर हाल में घोरावल सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
बर्दिया निवासी युवक (35) के मुताबिक गांव के एक व्यक्ति के साथ वह कालीन का काम करता है। उसके घर उसका आना-जाना भी है। बुधवार की रात दारू-मुर्गा की दावत का हवाला देकर पार्टनर ने अपने घर बुलाया। वहां उसे एक कमरे में बंद कर दिया। परिवार के अन्य लोगों के साथ मिलकर ब्लेड से गुप्तांग पर हमला कर दिया। खुद को बचाने के लिए वह किसी तरह खिड़की से कूदकर वहां से भागा।
घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। लहूलुहान हाल में युवक को घोरावल सीएचसी में भर्ती कराया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. मुन्ना प्रसाद ने बताया कि बर्दिया निवासी युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसका उपचार किया जा रहा है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि घटना की अभी तहरीर नहीं मिली है। पीड़ित के बयान के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।