फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Vice President Ramnaresh Paswan listened to the problems of tribals in Duddhi Tehsil premises

उपाध्यक्ष रामनरेश पासवान ने दुद्धी तहसील परिसर में आदिवासियों की सुनीं समस्या

Mon, 05 Jul 2021 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Vice President Ramnaresh Paswan listened to the problems of tribals in Duddhi Tehsil premises
दुद्धी तहसील परिसर में सोमवार को उत्तर प्रदेश सरकार के अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति आयोग के नवनियुक्त उपाध्यक्ष रामनरेश पासवान ने आदिवासियों की समस्याएं सुनी।
विज्ञापन

आदिवासियों की मुख्य समस्या से अवगत कराते हुए सुरेंद्र अग्रहरि ने कहा कि दुद्धी विधानसभा प्रदेश की सबसे अंतिम विधानसभा होने के साथ साथ अत्यंत पिछड़ा हुआ क्षेत्र है। इस क्षेत्र में अधिकतर आदिवासी समाज के लोग निवास करते है। कई वर्षों से कई आदिवासी भाइयों के जमीन पर दूसरे समाज के दबंग जबरन कब्जा कर रखे है। दिलीप पांडेय व मनोज सिंह बबलू ने कहा कि आदिवासियों की जमीन पर कुछ वर्ग के लोग जबरन आदिवासी बन कर या उनकी बेटियों के साथ जबरन विवाह करके उनके जमीनों को कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसी समस्या दुद्धी के कई ग्राम पंचायतों में देखने को मिल रही है। उपाध्यक्ष राम नरेश पासवान ने आदिवासियों की समस्याओं को दूर कराने का भरोसा दिलाया। एससी/एसटी आयोग के सदस्य सरवन सिंह गोड़, तहसीलदार विकास पांडेय, सीओ राम आशीष यादव, जीत सिंह खरवार, सूरजदेव प्रसाद, राहुल अग्रहरि, संजू तिवारी, मनीष जायसवाल, प्रेमनारायण मोनू सिंह, कौशलेन्द्र प्रताप, कुमार कुंदन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed