रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र में पहुंचे लापता मासूम बच्चें। स्रोत जागरूक पाठक
Link Copied
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के हिंदुआरी में शनिवार रात पांच और तीन वर्ष के मासूम भाई-बहन भटकते मिले। सर्द रात में अकेले घूम रहे बच्चों को देखकर स्थानीय लोगों ने हिंदुआरी चौकी पुलिस को सूचना दी। इसके बाद चाइल्ड हेल्पलाइन से संपर्क किया गया। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस के सहयोग से दोनों बच्चों को विधिक संरक्षण में लेकर हेल्पलाइन की टीम बाल कल्याण समिति के समक्ष पहुंची। समिति के आदेश पर दोनों को बाल गृह बालक और बाल गृह बालिका में आवासित करा दिया गया। बताया जाता है कि रात करीब आठ बजे लोगों ने हिंदुआरी तिराहे पर दोनों बच्चों को भटकते देखा। लोगों ने उनसे और उनके परिवार के बारे में जानकारी लेने की कोशिश की। भाई ने अपना नाम अंश और बहन का नाम लक्ष्मी बताया। उन्होंने माता का नाम राधिका और पिता का नाम मनोज यादव बताया, लेकिन पते के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दे सके। इस पर लोगों ने हिंदुआरी चौकी पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद बच्चों को बिच्छी पड़ाव ले जाकर उनकी पहचान कराने की कोशिश की गई। वहां भी उनके माता-पिता या परिवार के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी। तब चाइल्ड हेल्पलाइन को सूचना दी गई। चाइल्ड हेल्पलाइन के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर मुकेश सिंह ने बताया कि जानकारी मिलते ही रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस से संपर्क कर बच्चों को विधिक संरक्षण में लिया गया। बाल कल्याण समिति के आदेश पर दोनों को बाल गृह में आवासित कराया गया है। उनके परिवार के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। बच्चों की ओर से बताई जा रही जानकारियों की पुष्टि नहीं हो पा रही है। उन्होंने जिन स्थानों के नाम बताए, वहां संपर्क करने पर उस नाम का कोई व्यक्ति नहीं मिला। फिलहाल बच्चों की काउंसिलिंग की जा रही है। मुकेश सिंह ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को इन बच्चों या उनके परिवार के बारे में कोई जानकारी हो तो चाइल्ड हेल्पलाइन के मोबाइल नंबर 9450717818 अथवा टोल फ्री नंबर 1098 पर सूचना दें। उन्होंने कहा कि कहीं भी कोई बच्चा अकेला, रोता हुआ, गुमशुदा या असुरक्षित अवस्था में दिखाई दे तो उसे नजरअंदाज न करें और तत्काल हेल्पलाइन पर जानकारी दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।