Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   People danced until late into the night to the performances of Virendra Chauhan Nirahua.

Sonebhadra News: वीरेंद्र चौहान निरहुआ की प्रस्तुतियों पर देर रात तक झूमे लोग

Sat, 14 Nov 2026 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
People danced until late into the night to the performances of Virendra Chauhan Nirahua.
नगवां के चिचलिक में आदिवासी मेले के समापन पर प्रस्तुति देते वीरेंद्र चौहान उर्फ़ निरहुआ और स्मृत
खलियारी। नगवां ब्लॉक के चिचलिक में आयोजित छह दिवसीय आदिवासी मेले का समापन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ। समापन समारोह में वीरेंद्र चौहान निरहुआ की प्रस्तुतियों पर दर्शक देर रात तक झूमते रहे। लोगों ने लोक संस्कृति, मनोरंजन और विभिन्न कार्यक्रमों का आनंद लिया। समारोह में सपा सांसद छोटेलाल खरवार ने कहा कि चिचलिक का यह मेला आदिवासी अंचल की समृद्ध लोक परंपरा का हिस्सा है। छह दिनों तक चले मेले में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से हर आयु वर्ग के लोगों ने सहभागिता की। आगामी वर्षों में मेले को और वृहद रूप देने का प्रयास किया जाएगा। समापन के मौके पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने लोगों का मन मोह लिया। आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग मेले में पहुंचे। वीरेंद्र यादव निरहुआ के गीतों और हास्य प्रस्तुतियों ने लोगों का खूब मनोरंजन किया। इस दौरान आकर्षक झांकी भी सजाई गई। कार्यक्रम में सपा जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव, पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, संजय यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व सदस्य अनिल यादव, जयप्रकाश उर्फ चेखुर पांडेय और मुश्ताक अहमद खां आदि मौजूद रहे। आयोजन को सफल बनाने में मेला अध्यक्ष शिवकुमार सिंह, मुख्य आयोजक अमृतलाल, ग्राम प्रधान मड़पा सहित आयोजन समिति की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed