Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Akash and Shivam emerged victorious in the district-level chess competition.

Sonebhadra News: जिलास्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में आकाश और शिवम ने मारी बाजी

Sat, 14 Nov 2026 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Akash and Shivam emerged victorious in the district-level chess competition.
डायट परिसर में आयोजित शतरंज प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते प्रतिभागी। स्वयं
सोनभद्र। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), रॉबर्ट्सगंज में शनिवार को आयोजित जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी बौद्धिक क्षमता, एकाग्रता और रणनीतिक कौशल का प्रदर्शन किया। प्राथमिक वर्ग में घोरावल ब्लॉक के शिवम ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि जूनियर वर्ग में करमा ब्लॉक के आकाश ने बाजी मारी। प्रतियोगिता में जिले के सभी ब्लॉकों से ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्राथमिक और जूनियर वर्ग में 10-10 विद्यार्थियों सहित कुल 20 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्राथमिक वर्ग में कांशीराम कंपोजिट विद्यालय मल्टीस्टोरी, ब्लॉक घोरावल के शिवम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक विद्यालय बिल्ली, ब्लॉक चोपन के आयुष कुशवाहा द्वितीय और प्राथमिक विद्यालय हरदीमोड़, ब्लॉक म्योरपुर के जय सिंह तृतीय स्थान पर रहे।जूनियर वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय बैड़ाड, ब्लॉक करमा के आकाश ने प्रथम स्थान हासिल किया। कांशीराम कंपोजिट विद्यालय मल्टीस्टोरी, ब्लॉक घोरावल के संदीप कुमार गुप्ता द्वितीय और उच्च प्राथमिक विद्यालय गड़िया, ब्लॉक म्योरपुर की मुस्कान तृतीय स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता का संचालन सूर्यप्रकाश ने किया, जबकि मैच रेफरी की जिम्मेदारी अनुराग तिवारी ने निभाई। बीएसए मुकुल आनंद पांडेय ने खिलाड़ियों को बधाई दी। इस अवसर पर एआरपी राजकुमार मौर्य, दिनेश मिश्रा, दीपक, कृष्ण कुमार, मीना, माधवी, ऋचा पटेल, गरिमा सिंह, मनीष कुमार, शशांक, संतोष, प्रितेश कुमार, गीता देवी आदि शिक्षक, अभिभावक और विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed