फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Varanasi team became the champion by defeating Gorakhpur 26-19.

Sonebhadra News: गोरखपुर को 26-19 से हराकर वाराणसी की टीम बनी चैंपियन

Mon, 01 Jun 2026 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Varanasi team became the champion by defeating Gorakhpur 26-19.
रेणुकूट में राज्य स्तरीय जूनियर हैंडबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते प्रतिभागी। स्रोत संस्थान
रेणुकूट (सोनभद्र)। हिंडाल्को स्पोर्ट्स काउंसिल एवं जिला हैंडबॉल संघ के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय श्री आदित्य विक्रम बिरला मेमोरियल प्रथम राज्य स्तरीय जूनियर हैंडबॉल प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ। देर शाम तक चले फाइनल मुकाबले में वाराणसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोरखपुर को 26-19 से हराकर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

हिंडाल्को मैदान में खेले गए फाइनल मैच के शुरुआती दौर से ही वाराणसी की टीम ने बढ़त बना ली और पूरे मैच के दौरान अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी। गोरखपुर ने वापसी की भरपूर कोशिश की, लेकिन वाराणसी के खिलाड़ियों के बेहतर तालमेल, सटीक पासिंग और आक्रामक रणनीति के सामने वह सफल नहीं हो सकी। वाराणसी ने सात अंकों के अंतर से जीत दर्ज कर की। फाइनल मुकाबले में विवेक सिंह और अमरजीत ने रेफरी की जिम्मेदारी निभाई, जबकि अतुल सिंह एवं पंकज सिंह टेबल अधिकारी रहे। मुख्य अतिथि हिंडाल्को रेणुकूट के सीईओ समीर नायक, क्लस्टर एचआर हेड जसबीर सिंह और एचआर हेड अजय सिन्ह ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी, मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कार दिए गए। हिंडाल्को के 15 पूर्व खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समीर नायक ने कहा कि खेल प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध कराना संस्थान की प्राथमिकता है। जसबीर सिंह ने खेलों को अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का सशक्त माध्यम बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed