{"_id":"6568d58aea0096c84b067521","slug":"varanasi-division-first-with-43-medals-including-22-gold-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-6441-2023-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: 22 गोल्ड समेत 43 मेडल के साथ वाराणसी मंडल प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: 22 गोल्ड समेत 43 मेडल के साथ वाराणसी मंडल प्रथम
विज्ञापन
सोनभद्र। संत जेवियर्स स्कूल में चल रही माध्यमिक विद्यालयों की 64वीं प्रदेशीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार को समापन हुआ। विभिन्न वर्गों में 22 गोल्ड, 15 सिल्वर और 6 ब्रांज मेडल सहित कुल 43 मेडल के साथ वाराणसी मंडल ओवरआल प्रथम स्थान पर रहा। आगरा मंडल 14 गोल्ड, 2 सिल्वर और 6 ब्रांज के साथ दूसरे और 9 गोल्ड, 7 सिल्वर, 10 ब्रांज के साथ मेरठ मंडल तीसरे स्थान पर रहा। मेजबान विंध्याचल मंडल को 4 गोल्ड, 10 सिल्वर और 11 ब्रांज मेडल के साथ चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि डीआईओएस राजेंद्र यादव, मेजबान विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर आल्बर्ट प्रवीण लोबो, जिला क्रीड़ाधिकारी देवी प्रसाद सिंह, मंडलीय क्रीड़ा सचिव राजवन सिंह ने प्रतिभागियों को मेडल प्रदान किया। विजेताओं को राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी और अन्य खिलाड़ियों को कमियां पहचानकर दूर करने के लिए प्रेरित किया।निर्णायक मंडल में राकेश सिंह, अरविंद गौतम, कपिल वर्मा, अभिषेक सिंह, गौतम, मनीषा रहे। इस अवसर पर जिला तीरंदाजी संघ के सचिव बलराम कृष्ण यादव, जनपदीय क्रीड़ा सचिव सोनभद्र सुनील कुमार राव, जगदंबा प्रसाद, संतोष कुमार तिवारी, रेशमी लूकोस, फादर लैंसी जेवियर डिकून्हा, अमर सिंह, पूजा सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन अनिल सिंह ने किया।
यह रहा अंतिम दिन का परिणाम
अंडर 17 कंपाउंड राउंड बालक में विकास कुशवाहा वाराणसी प्रथम, अवि सैनी सहारनपुर द्वितीय, कार्तिकेय कुमार आगरा तृतीय, अंडर 19 इंडियन राउंड बालक वर्ग में अरूण पाल वाराणसी प्रथम, सनोज विंध्याचल द्वितीय, शिवम विंध्याचल तृतीय, 50 मीटर बालक में अरूण पाल प्रथम, सनोज द्वितीय, दीपांशु शर्मा मेरठ, 30 मीटर बालक में अरूण पाल प्रथम, सनोज द्वितीय और शिवम तृतीय रहे। अंडर 19 इंडियन राउंड बालिका वर्ग में अंजलि कुमार वाराणसी प्रथम, नंदनी यादव द्वितीय, आकांक्षा विंध्याचल तृतीय, 50 मीटर बालिका में अंजलि कुमार वाराणसी प्रथम, नंदनी यादव द्वितीय, आकांक्षा तृतीय, 30 मीटर बालिका में अंजलि कुमार प्रथम, नंदनी यादव द्वितीय और मानसी बरेली तृतीय रहीं।