{"_id":"5ead9bd38ebc3e908644dfe9","slug":"vaccination-campaign-started-in-the-district-sonbhadra-news-vns5229328143","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में शुरू हुआ टीकाकरण अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में शुरू हुआ टीकाकरण अभियान
विज्ञापन
सोनभद्र। सोशल डिस्टेसिंग का ध्यान रखते हुए शनिवार को जिले में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य एवं टीकाकरण संबंधित सेवाएं फिर से शुरू हो गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बनाई गई 203 टीमें गांव-गांव जाकर गर्भवती महिलाओं, नवजात शिशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण और टीकाकरण का कार्य करना शुरू कर दिया है। इसकी मानिटरिंग सीएमओ डॉक्टर एसके उपाध्याय स्वंय कर रहे हैं।
कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते टीकाकरण का कार्य बंद कर दिया गया था। प्रशासन के सक्रियता के चलते अभी तक जिले कोरोना वायरस का एक भी केस नहीं मिला है। इसलिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने अपनी तैयारियाँ पूर्ण करते हुए एएनएम व आशा बहुओं को सामाजिक दूरी बनाते हुए मरीजों की सुरक्षा का ख्याल रखते हुए कार्य करने की हिदायत दी गयी है। शनिवार को पहले चरण में स्वास्थ्य विभाग की 203 टीमें टीकाकरण का कार्य करने में जुट गई। इस संबंध में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. बी.के. अग्रवाल ने बताया कि अभी तक जिले में एक भी कोरोना पॉजिटिव मरीज नहीं मिले हैं जिससे यह जिला ग्रीन की श्रेणी में आता है। शासन के निर्देश के क्रम में जनपद में टीकाकरण का कार्य शुरू करा दिया गया है। टीकाकरण में सभी एएनएम, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को लगाया गया है। टीम के सदस्यों को ड्यूटी के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क पहनने और साबुन से हाथों को धोने के लिए निर्देशित किया गया है। टीकाकरण करने से पूर्व उपकरणों का सैनिटाइज किया जाएगा। आशाएं घर.घर जाकर लाभार्थियों को बुलाकर केंद्रों पर ले जाकर टीकाकरण कराएंगी। कहा कि टीकाकरण का कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है।